हेडलाइन

ब्रेकिंग : संतराम नेताम होंगे विधानसभा उपाध्यक्ष… विधायक दल की बैठक में बनी नाम पर सहमति..

रायपुर 3 जनवरी 2022। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नये उपाध्यक्ष संतराम नेताम होंगे। मुख्यमंत्री निवास में हुई विधायक दल की बैठक में नेताम के नाम पर मुहर लग गयी। मंत्री कवासी लखमा ने भी इस बात के संकेत दिये हैं कि संतराम नेताम के नाम पर पार्टी में सहमति बन गयी है। विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए चुनाव 5 जनवरी को होना है। दोपहर 12 बजे से पहले विधानसभा सचिव को नामांकन दिए जाएंगे। संतराम नेताम केशकाल से विधायक हैं। वो काफी मुखर वक्ता हैं साथ ही बड़े आदिवासी चेहरे में उनकी गिनती होती है।

आपको बता दें कि विधानसभा में उपाध्यक्ष का पद पहले विपक्ष को देने की परंपरा रही थी, लेकिन जोगी सरकार में यह परंपरा टूट गई। पहले विधानसभा में उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को दिया गया था और बनवारी लाल अग्रवाल उपाध्यक्ष बने थे। बाद में अग्रवाल के खिलाफ सत्ता पक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव लाया और उन्हें पद से हटना पड़ा। इसके बाद सत्तारूढ़ दल से ही धर्मजीत सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसके बाद से उपाध्यक्ष का पद सत्तापक्ष ने अपने ही पास रखी है। इस बार वैसे उपाध्यक्ष का चुनाव के निर्विरोध होने की उम्मीद है। मनोज मंडावी का भी निर्वाचन निर्विरोध ही हुआ था।

Back to top button