हेडलाइन

ब्रेकिंग : निगम-मंडल की लिस्ट किसी भी वक्त हो सकती है जारी… अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की लिस्ट हो रही है तैयार…आज या कल में..

रायपुर 29 अक्टूबर 2022। राज्योत्सव के पूर्व निगम मंडल की लिस्ट जारी होने वाली है। जानकारी के मुताबिक आयोग, निगम, मंडलों और बोर्ड के रिक्त पदों पर नियुक्ति के आदेश जल्द जारी हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक आज या कल में लिस्ट जारी हो सकती है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक खाली पड़े निगम मंडल और आयोग के पदों पर बड़ी संख्या में लिस्ट जारी होगी। अध्यक्ष उपाध्यक्ष समेत कई पदों पर नियुक्ति होनी है। जानकारी के मुताबिक लंबे समय से निगम मंडल की लिस्ट का इंतजार किया जा रहा है। अब खबर ये है कि लिस्ट कभी भी जारी हो सकती है।

Back to top button