जॉब/शिक्षा

12वी पास के लिए वन विभाग में निकली बंपर वैकेंसी 1 नवम्बर से करें आवेदन…

गुजरात 22 अक्टूबर 2022 : डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेस्ट, गुजरात ने फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इस पद पर आवेदन करना चाहते हैं वह अपना आवेदन 01 नवंबर 2022 से आधिकारिक वेबसाइट (forests.gujarat.gov.in) या OJAS वेबसाइट यानी ojas.gujarat.gov.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। यह लिंक 15 नवंबर 2022 तक उपलब्ध रहेगा। डिपार्टमेंट सभी पदों के लिए 823 रिक्त पदों को भरेगा। भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले भर्ती से जुड़ी जानकारी पढ़ लें और उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू करें।

फॉरेस्ट गार्ड के कुल 823 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसे भरने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 34 साल राखी गई है। इस पद को आवेदन करने के लिए प्रारंभिक तिथि – 01 नवंबर 2022 और अंतिम तिथि 15 नवंबर 2022 रखा गया है।

ऐसे करें आवेदक अपना आवेदन
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर जाकर “advertisement link” लिंक पर क्लिक करें
लॉगिन पर क्लिक करें।
सभी पूछे गए डिटेल्स दर्ज करें और सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करें
आवेदन फीस का भुगतान करें।
सबमिट पर क्लिक करें।
इसे डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंटआउट ले लें।

Back to top button