क्राइम

CG CRIME NEWS : होटल में पकड़ाया 1 करोड़ का सोना,13 लाख कैश भी जब्त….जानिये क्या हैं पूरा मामला

अंबिकापुर 21 अक्टूबर 2022। सरगुजा पुलिस ने एक होटल में छापामार कार्रवाई कर एक कमरे से करोड़ो रूपये के सोने के जेवरात और करीब 13 लाख रूपये कैश जब्त किया हैं। बताया जा रहा हैं कि जिस शख्स के पास से ये सारे जेवरात जब्त किये गये हैं, वह होटल के कमरे में रहकर ज्वेलरी की संदिग्ध रूप से बिक्री कर रहा था। पुलिस को प्वाइंट मिलने के बाद ये बड़ी कार्रवाई कर कलकत्ता के रहने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।

पूरा मामला सरगुजा जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा हैं कि अंबिकापुर में संचालित होटल कंचन के कमरा नंबर 106 में एक शख्स के पास बड़े पैमाने पर सोने के जेवरात होने की जानकारी पुलिस को मिली थी। इस सूचना की पुष्टि होने के बाद कोतवाली थाना प्रभारी ने पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर होटल के कमरा नंबर 106 में रेड किया गया। मौके से पुलिस ने विष्णु कुमार तासावर को हिरासत में लेकर उसके पास रखे काले रंग के बैग की तलाशी ली गयी। बैंग से भारी मात्रा में गोल्ड ज्वेलरी और करीब 13 लाख 7 हजार रूपये कैश बरामद किया गया।

पुलिस ने जब जब्त सोने के गहनों की जांच करायी तो वो 1 किलो 667 ग्राम 860 मिलीग्राम पाया गया। जब्त सोने की कीमत एक करोड़ रूपये से भी अधिक बताई जा रही हैं। आरोपी सोने के ये जेवर कहां से लाकर यहां बेच रहा था, इस संबंध में पुलिस बारीकी से जांच कर रही हैं। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से प्राथमिक पूछताछ में कलकत्ता का रहने वाला बताया हैं। आरोपी ने कलकत्ता में खुद का ज्वेलरी शॉप होने की जानकारी पुलिस को दी है।

लेकिन गहनों का एक भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाने के कारण पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने आरोपी विष्णु कुमार तासावर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।सरगुजा एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि दीपावली त्योहार को देखते हुए होटल और लॉज की चेकिंग के निर्देश दिए थे। जिसके बाद से पुलिस सतर्क थी। पुलिस ने जगह-जगह अपने मुखबिर भी फैला रखे थे। इसी क्रम में पुलिस को इतनी बड़ी सफलता हाथ लगी है।

Back to top button