क्राइमबिग ब्रेकिंग

LIVE मौत VIDEO : शादी के दौरान फायरिंग में महिला की मौत…..जयमाला के वक्त दुल्हा-दुल्हन के बगल में खड़ी महिला के सर में लगी गोली….देखिये मौत का लाइव वीडियो

दानापुर 2 दिसंबर 2021 । शादी के दौरान होने वाली हवाई फायरिंग ने अब तक ना जाने कितने लोगों की जान ले ली है। ऐसी ही एक खबर बिहार के दानापुर से आ रही है, जहां शादी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई। वरमाला जिस वक्त चल रहा था उस दौरान दूल्हा दुल्हन के सामने महिला खड़ी थी इसी दौरान हर्ष फायरिंग के दौरान उस महिला के सर पर गोली जा लगी जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। मौत का ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो गया।

 

[aiovg_video type=”facebook” facebook=”https://fb.watch/9Du0Q-Vbtd/”]

 

मृतक महिला दानापुर नगर परिषद के वार्ड संख्या 15 के पार्षद डॉ सुजीत कुमार की पत्नी सन्नी देवी बताई जा रही है। गोली लगने के बाद महिला को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था, इलाज के दौरान सन्नी देवी की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से पुलिस ने लाइसेंसी रायफल और एक लाइसेंसी पिस्टल, 65 पिस्टल की गोली और 100 राइफल की गोली भी बरामद की है।

जानकारी के मुताबिक सुल्तानपुर में अजीत पहलवान की भतीजी की शादी थी, उसमें जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान आरोपी सुजीत और पवन पिस्तौल लहराते हुए हवाई फायरिंग कर रहे थे। रात करीब 12:10 पर दो गोली जाकर वार्ड पार्षद की पत्नी सनी देवी के सर पर लग गई। जयमाला मंच पर महिला जैसे ही बेहोश हुई खुशी के माहौल में अचानक गम पसर गया। कुछ लोग घायल महिला को तुरंत राजाबाजार स्थित नर्सिंग होम ले गए जहां डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरे नर्सिंग होम में महिला को वेंटिलेटर पर रखा गया था। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। शादी का फुटेज देखने के बाद मौत की लाइव तस्वीर और फायरिंग करते लड़कों की तस्वीरें सामने आई। सबूत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Back to top button