क्राइम

कुत्ता टहलाने की बात पर हुआ विवाद, दो लोगों की गोली मारकर हत्या, चार लोग हुए घायल

18 अगस्त 2023 इंदौर में लगातार दूसरे दिन रात के समय मर्डर की घटना सामने आई है। ताजा मामले में कृष्णबाग में एक शख्‍स ने पड़ोसियों पर फायरिंग कर दी। इनके बीच कुत्‍ते को टहलाने को लेकर विवाद हुआ था। आरोपित ने हवा में गोलियां चलाईं, जिसमें चार महिलाओं सहित एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। महिला की बंदूक के छर्रे लगने से आंख खराब हो गई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली है।

एडिशनल पुलिस उपायुक्त जोन-2 अमरेंद्रसिंह के मुताबिक घटना गुरुवार रात करीब 10.30 बजे बी-सेक्टर की है। आरोपित का नाम राजपालसिंह राजावत है। वह बैंक आफ बड़ौदा में गार्ड है। उसके पास पालतू श्वान है। रात को उसने श्वान को टहलने के लिए छोड़ा था। वह काट न ले, इस डर से घर के सामने रहने वाले विमल आमेचा ने पत्थर मारकर भगाना चाहा।

24 घंटे के भीतर हत्या की दूसरी वारदात

अपराध नगरी बन चुके इंदौर में सिविल इंजीनियर की हत्या को 24 घंटे भी नही बीते थे कि हत्या की दूसरी वारदात हो गई. हत्या की यह ताजा वारदात कृष्णबाग क्षेत्र की है. वहां एक युवक द्वारा कुत्ते को टहलाने के विवाद में दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोपी युवक ने हवा में गोलियां भी चलाईं. इस गोलीबारी में चार महिलाएं और एक युवक गंभीर घायल हुए हैं. पूरे मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं उसकी लाइसेंसी बंदूक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है.

वहीं, लोगों ने बताया कि पड़ोसियों से राजावत का हर दिन विवाद होता था। कुत्ते की वजह से ही विवाद होता था। गार्ड को कई बार कॉलोनी के लोगों ने समझाया भी था लेकिन इसका असर नहीं हो रहा था। वह पड़ोसियों की बात सुनने को तैयार नहीं था।

Back to top button