क्राइम

CG: नदी में महिला और 2 बच्चों की लाश मिलने से मचा हड़कंप,आत्महत्या या हत्या पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़ 14 अगस्त 2023। रायगढ़ के मांड नदी में एक महिला और दो मासूम बच्चों की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी हैं। बताया जा रहा हैं कि नदी में लाश दिखने के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की जांच में महिला और बच्चों की पहचान नही हो सकी हैं। पुलिस मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी हैं। महिला और बच्चों ने नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या की या फिर किसी ने तीनों की हत्या कर लाश को नदी में ठिकाने लगा दिया ? इस बात का खुलासा पुलिस की प्राथमिक जांच में नही हो सका हैं।

जानकारी के मुताबिक मामला भूपदेवरपुर क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक रायगढ़ में बहने वाली मांड नदी में सोमवार को तीन लाशे तैरते हुई मिली। स्थानीय लोगों ने जब इसे देंखा तो तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला और दोनों बच्चों के शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा हैं कि महिला की उम्र 36 से 40 वर्ष के बीच हैं, जबकि दोनों बच्चों की उम्र 4 से 5 और 6 से 7 साल की बतायी जा रही हैं। घटना की शुरुआती जांच में महिला के अपने बच्चों के साथ आत्महत्या करने की आशंका जतायी जा रही हैं।

पुलिस ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में महिला और दोनों बच्चों की पहचान नही हो सकी हैं। आसपास के थाना में गुम इंसान की जानकारी के साथ ही तीनों के फोटो भेजकर पहचान का प्रयास किया जा रहा हैं। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। पुलिस का कहना हैं कि महिला और बच्चों की मौत नदी में डूबने से हुई या फिर उन्हे किसी ने मारने के बाद नदी में फेंक दिया, ये पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।

Back to top button