क्राइम

CG NEWS : घर में घुसकर उपसरपंच ने महिला को धमकाया…. फिर किया रेप, आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस पर ढिलाई का आरोप

सक्ती 8 नंवबर 2022। नवगठित सक्ती जिला में ग्रामीण महिला ने गांव के उपसरपंच पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया हैं। महिला ने आरोप लगाया हैं कि जब वह घर में अकेली मौजूद थी, तब आरोपी उपसरपंच उसके घर में धुस गया और उसने महिला को धमकाते हुए उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया हैं कि घटना के 10 दिन बाद भी पुलिस आरोपी उपसरपंच को गिरफ्तार करने में गंभीरता नही दिखा रही हैं।

पूरा घटनाक्रम सक्ती जिला के डभरा थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि गांव में रहने वाली शादीशुदा महिला ने उपसरपंच पर रेप का आरोप लगाया हैं। पीड़ित महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी कि 28 अक्टूबर की रात वह घर पर अकेली थी। उसका पति जसगीत गाने दूसरे गांव गया हुआ था। तभी गांव का उपसरपंच लल्लू राम चंद्रा घर में घुस गया। आरोपी ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी, और फिर धमकाकर महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।

पीड़ित महिला ने बताया कि इस घटना के बाद उसने डभरा थाना में घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। लेकिन घटना के 10 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। महिला का कहना है कि आरोपी रात के वक्त गांव में अपने घर भी आता है। इसके बावजूद पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। उधर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में डभरा थाना प्रभारी ने आरोपी के ठिकानों पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दिये जाने की जानकारी दी गयी है। थाना प्रभारी ने जल्द ही आरोपी के गिरफ्तार होने का आश्वासन दिया हैं।

Back to top button