क्राइमबिग ब्रेकिंग

CG-स्कूल प्राचार्य व महिला रसोईया की रंगरेलियां : स्कूल के कमरे को बना दिया अय्याशी का अड्डा…ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में रंगेहाथों पकड़ा… VIDEO वायरल, सस्पेंड

कांकेर 22 अप्रैल 2022। प्राचार्य ने स्कूल को ही अय्याशी का अड्डा बना लिय। महिला रसोईया के साथ जब स्कूल में शारीरिक संबंध बना रहे थे, तभी ग्रामीणों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों के बीच पिछले 9 साल से शारीरिक संबंध बन रहा था। ग्रामीणों ने दोनों के अय्याशी का वीडियो शोसल मीडिया में वायरल कर दिया, जिसके बाद अब कलेक्टर ने प्राचार्य को सस्पेंड कर दिया है।

आरोपी प्राचार्य का नाम राजेश पाल है। राजेश इंद्रप्रस्थ गांव के पीवी 39 स्थित हाईस्कूल में प्राचार्य के तौर पर पदस्थ हैं। प्राचार्य का मिडिल स्कूल की महिला रसोईया के साथ अवैध संबंध था। खबर है कि दोनों अक्सर स्कूल के कमरे में रंगरेलियां मनाते थे। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों स्कूल बंद रहने के दिन भी स्कूल में अय्य़ाशी करते थे। जिसकी खबर ग्रामीणों को भी लग गयी थी।

जानकारी के मुताबिक दोनों ने अय्याशी के लिए प्राचार्य कक्ष के बगल में बने स्टोर रूम को चुना था। ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने इस मामले में प्राचार्य चेतावनी भी दी। कई दफा ग्रामीणों ने इसे लेकर गांव में बैठक भी करायी, लेकिन प्राचार्य नहीं माने। लिहाजा ग्रामीणों ने प्राचार्य का एक वीडियो महिला रसोईया के साथ रंगरेलियां मनाने के दौरान बना लिया। आपत्तिजनक हाल में दोनों का वीडियो ग्रामीणों ने बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। हालांकि ये वीडियो कुछ दिन पुराना है, जो ग्रामीणों के बीच वायरल हो रहा था। वीडियो वायरल हुआ तो शिक्षकों ने भी इस मामले पर तीखी नाराजगी दिखायी और बीईओ को शिकायत की।

प्राचार्य के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक प्राचार्य राजेश पाल मिडिल स्कूल में वर्ग-2 में पदस्थ थे। 2013-14 में उन्हें प्रमोशन मिला और वो व्याख्याता बन गये। हालांकि पहले हाईस्कूल और मीडिल स्कूल एक ही परिसर में था, लिहाजा प्राचार्य के साथ महिला रसोईया का अवैध संबंध बन गया। हालांकि अब मीडिल स्कूल और हाईस्कूल परिसर अलग-अलग हो गया है। लेकिन तब दोनों स्कूल साथ-साथ संचालित होते थे, उसी दौरान दोनों में संपर्क हुआ। इधर वीडियो वायरल होने के बाद फरवरी में संकुल में इसकी शिकायत हुई तो महिला रसोईया को हटा दिया गया है। वहीं मिडिल और हाईस्कूल को अलग-अलग कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक दोनों कार्रवाई के बाद भी एक-दूसरे से मिलते रहे और दोनों स्कूल में ही शारीरिक संबंध बनाया करते थे। कोरोना में जब स्कूलों में छुट्टियां थी, तो भी दोनों स्कूल आते थे और फिर घंटों कमरा बंद कर पड़े रहते थे। इस मामले में शिकायत के बाद डीईओ ने बीईओ से पूरे मामले की जांच करायी और जांच प्रतिवेदन कलेक्टर को सौंपा, जिसके बाद कलेक्टर ने प्राचार्य को सस्पेंड कर दिया।

Back to top button