क्राइम

CG- जब सनकी आशिक ने गर्लफ्रेंड की मां की कर दी हत्या, दूसरी जगह शादी तय करने से था नाराज, पुलिस ने हत्यारे को किया गिरफ्तार

जांजगीर 27 मार्च 2022 । जांजगीर जिला में एक सनकी आशिक ने अपनी गर्लफ्रेंड की मां की हत्या सिर्फ इस लिए कर दी, क्योकि लड़की के घरवालों ने शादी कही और तय कर दी थी। सनकी आशिक ने अपनी प्रेमिका की मां के सिर को बड़े पत्थर से कूचलने के बाद फरार हो गया था, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पूरा घटनाक्रम जांजगीर जिला के बलौदा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि जावलपुर गांव में रामप्रसाद धीवर का परिवार निवास करता है। रामप्रसाद ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पत्नीबृहस्पति बाई और घर के लोग 23 मार्च की रात को खाना खाकर सो गए थे। इसी दौरान देर रात को अज्ञात शख्स ने मेरी पत्नी के सिर में हत्या पर एक बड़ा पत्थर पटक कर हत्या करने की कोशिश की गयी। इस घटना में बृहस्पति बाई को गंभीर चोट आई, घटना के बाद ही उसे अस्पताल लेकर जाया गया। लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर रेफर कर दिया।

वहीं इस घटना की रिपोर्ट दर्ज होेने के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू की गयी। जांच के दौरान ही पुलिस को पता चला कि घायल बृहस्पति की बेटी का नगपुरा निवासी रवि कश्यप नामक युवक के साथ प्रेम संबंध है। घटना की रात वह युवक गांव के आसपास देखा गया था। शक के आधार पर पुलिस ने जब रवि कश्यप को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर युवक टूट गया और उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि वह बृहस्पति बाई की बेटी से प्रेम करता था।

लेकिन उसके माता-पिता ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी है। जिस बात से वह काफी परेशान और नाराज था। लिहाजा इसी गुस्से में उसने प्रेमिका की मां को मारने की ठान ली, ताकि ये शादी टूट जाये। इसके बाद उसने बृहस्पति के सिर पर एक बड़ा पत्थर पटक कर जान से मारने की कोशिश की। आरोपी के इस बयान के बाद पुलिस ने जहां उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। वही शनिवार को ही गंभीर रूप से घायल बृहस्पति बाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है।

Back to top button