हेडलाइन

CG- भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुआ FIR, चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ किया था उपद्रव

कवर्धा 15 नवंबर 2023। कवर्धा में 5 भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गयी है। आरोप के मुताबिक सभी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कार को रोकरकर उसमें चेकिंग की थी। इस दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी भी की थी। घटना तरेगांव थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है।

इस मामले में दर्ज शिकायत के आधार पर 5 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनमें अजय शर्मा, बरसाती वर्मा, तेजू जैन , दिलीप नायक व काशी उईके शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक 4 नवंबर को प्रचार के दौरान सभी ने उपद्रव कर दिया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कार को रोककर चेक करने व आपत्तिजनक नारेबाजी करने का आरोप था।

Back to top button