हेडलाइनबिग ब्रेकिंग

CG- “शराब ज्यादा पीता हूं, तो सीने में दर्द होता है” जेल जाते समय में आरोपी ने दिया पुलिस को झांसा, अस्पताल से हो गया फरार

बिलासपुर 11 अप्रैल 2024। पुलिस को झांसा देकर आरोपी फरार हो गया। रेलवे पुलिस ने आरोपी को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था, बाद में उसे पुलिस को सौंपा था। कैदी का नाम संतोष स्वीपर है। कोरबा के मोतीसागर पारा का रहने वाला संतोष दो दिन पहले ही चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

जानकारी के मुताबिक RPF ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पुलिस के सुपूर्द कर दिया था। आज आरोपी को लेकर प्रधान आरक्षक आईपी दुबे और रामविलास जेल ले जा रहे थे। इस दौरान पुलिस के आरोपी संतोष ने कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं लग रही है। वो ज्यादा शराब पीता है, इसलिए उसके सीने में दर्द हो रहा है।

वो लगातार तबीयत बिगड़ने का बहाना कर रहा था, जिसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स हॉस्पिटल में  भर्ती कराया गया था। अस्पताल में वो हेड कांस्टेबल से टायलेट जाने की बात कहकर गया और फिर फरार हो गया। जब काफी देर बाद वो नहीं लौटा तो पुलिस ने उसकी तलाशी ली, लेकिन वो नहीं मिला।

 

 

Back to top button