क्राइम

CG- मेले में दो गुटों में हुआ खूनी संघर्ष, जमकर हुई चाकूबाजी, एक की मौत, 3 घायल, वारदात के बाद अब पुलिस ने……..

 

जाजंगीर 23 दिसंबर 2021- जांजगीर जिला में मेले में गांव की भीड़ के बीच दो गुटो में खूनी संघर्ष हो गया, बात इस हद तक बिगड़ गयी कि एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। इस खूनी संघर्ष में एक युवक की जहां मौत हो गयी है, वही तीन अन्य युवक को गंभीर चोट आई है।

पूरा घटनाक्रम पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पामगढ़ के ग्राम कोसला में बुधवार को रौताही मेला का आयोजन किया गया था। मेले में गांव के लोग शामिल हुए थे, रात के वक्त मेले में नाचने गाने का आयोजन था। इसी दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया, विवाद बढ़ने पर दोनों गुटों मे मारपीट शुरू हो गयी, जिसके बाद अजय वर्मा और सूरज वर्मा सहित उनके साथियों ने चाकू से दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया गया। मेले के आयोजन में हुए खूनी संघर्ष में महेश्वर कश्यप सहित 3 अन्य युवक चाकू के हमले से बुरी तरह से घायल हो गये।

आनन-फानन में सभी को पामगढ़ के अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां 21 साल के महेश्वर कश्यप की हालत बिगड़ने पर उसे बिलासपुर रिफर किया गया, जिसने रास्ते में अस्पताल जाने के दौरान दम तोड़ दिया, वही तीन अन्य घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी के बाद पामगढ़ पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपी अजय वर्मा, सूरज वर्मा सहित उनके अन्य साथियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और बलवा का अपराध दर्ज कर उन्हे हिरासत में ले लिया है।

पामगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि विवाद का कारण मेला में पैर दबने को लेकर विवाद हो गया था, और इसी बात को लेकर दोनों गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। फिलहाल वारदात में शामिल आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस जल्द ही फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह रही है।

Back to top button