टॉप स्टोरीज़

CG NEWS : महानगरों की तर्ज पर आकार ले रहा हैं कोरबा काअशोक वाटिका,आम लोगों के लिए होंगी ये सारी सुविधांए….

कोरबा 31 जनवरी 2023। औद्योगिक नगरी कोरबा जिला में महानगरों की तर्ज पर सबसे बड़े गार्डन के रूप में अशोक वाटिका को तैयार किया जा रहा हैं। नगर निगम कोरबा द्वारा अशोक वाटिका में 10 करोड़ रूपये की लागत से विकास कार्यो को कराकर आम लोगों के लिए विशेष रूप से तैयार कराया जा रहा हैं। कलेक्टर संजीव झा और निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय द्वारा शहर के बीचों-बीच तैयार हो रहे इस सबसे बड़े गार्डन अशोक वाटिका के जीर्णोधार कार्य का माॅनिटरिंग कर विशेष दिशा निर्देश पर कार्य कराया जा रहा हैं। जिसका आने वाले दिनों में सीधा फायदा आम लोगों को मिल सकेगा।

कोरबा जिला के नगर निगम क्षेत्र में ऐसे तो कई गार्डन और पार्क हैं। लेकिन शहर के बीचों-बीच स्थापित अशोक वाटिकों को जिला प्रशासन और नगर निगम के विशेष मार्ग निर्देशन में महानगरों की तर्ज पर जिले के सबसे बड़े गार्डन के रूप दिया जा रहा हैं। नगर निगम द्वारा तैयार कराये जा रहे इस गार्डन में छोटे बच्चों के साथ ही युवा-महिलांओं और बुर्जर्गो को ध्यान में रखकर सारी सुविधांओं की तैयारी की जा रही है। नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय ने बताया कि नगर निगम द्वारा अशोक वाटिका को सबसे आकर्षक, भव्य व सुंदर स्थल के रूप में आकार दिया जा रहा हैं। अशोक वाटिका में सभी आयु वर्ग के लोगों को मनोरंजन, स्वास्थ्य, खेलकूद समेत अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया होगी।

निगम आयुक्त ने बताया कि अशोक वाटिका में तेजी से कार्यो को पूरा किया जा रहा हैं। कार्य पूरा हाने के बाद अशोक वाटिका में मुख्य रूप से ओपन थियेटर, सिटिंग जोन, रेल ट्रेक, ओपन जिम एरिया, बोटिंग जोन, रिडिंग जोन, वाटरफाल व राक गार्डन, हर्बल गार्डन, कैफेटेरिया, चिल्ड्रन प्ले एरिया, कलरफुल फाउण्टेन, बटरफ्लाई जोन, वाटरबाडी, स्टेप्ड गार्डन, म्यूजिकल फाउण्टेन, रिलेक्सीन एरिया, स्पोर्ट्स जोन साईकिलिंग ट्रेक, फ्लावर जोन में वर्टिकल गार्डन, योगा जोन, फूड जोन, वेंडर जोन व चौपाटी, स्टोन फाउण्टेन, पार्किंग एरिया, लैंड स्केपिंग, लान एरिया, प्लांटेशन, उद्यानिकी, पाम कलस्टर, महिला-पुरूषों के लिए टायलेट सुविधा, टिकट काउंटर, बाउंड्रीवाल व प्रवेशद्वार समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं रहेंगी।

अशोक वाटिका संवारने और जिलेवासियों को बेहतर सुविधा देने जिला खनिज न्यास मद से 10 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। कोरबा कलेक्टर संजीव झा ने बताया कि डीएमएफ फंड से तैयार हो रहे अशोक वाटिका का कार्य समय पर पूरा करने के बाद शहर के लोगों के लिए खोल दिया जायेगा। उन्होने बताया कि महानगरों की तर्ज पर अशोक वाटिका को डेव्लप किया गया हैं। अशोक वाटिका में पहुंचने वाले लोगों और खासकर हर आयु वर्ग को ध्याम में रखकर वाटिका का जीर्णोधार कराया जा रहा हैं।

Back to top button