क्राइम

CG NEWS : युवक की सरेराह चाकू से गोदकर हत्या,चाकूबाजी की घटना से फिर सहमे लोग,घटना के बाद अब पुलिस….

बिलासपुर 16 मई 2023। बिलासपुर जिला में एक बार फिर शातिर बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं। बताया जा रहा हैं कि इस हत्या की वारदात में आधा दर्जन के करीब बदमाश शामिल थे। जिन्होने पवन सोनी उर्फ सोनू सोनी पर जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी। उधर घटना की जानकारी के बाद पुलिस फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं।

पूरा घटनाक्रम बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि देर शाम के वक्त सिरगिट्टी के गणेश नगर में रहने वाले पवन सोनी को स्थानीय युवको से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने के बाद आरोपियों ने पवन सोनी पर जानलेवा हमला करते हुए चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गये। वही इस घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल में ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। देर शाम को हुए इस हत्याकांड की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा हैं कि मृतक पवन सोनी के खिलाफ पूर्व में सिरगिट्टी थाना में मारपीट का अपराध दर्ज किया गया था।

ऐसे में पुलिस को आशंका हैं कि पुरानी रंजीश के कारण दूसरे गुट के बदमाशों ने उस पर जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस फिलहाल आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही हैं। वहीं न्यायधानी बिलासपुर में एक बार फिर हुए चाकूबाजी की घटना से आम लोगों में भय का माहौल व्याप्त हैं। एसपी संतोष सिंह ने इस घटना में शामिल आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया हैं। एसपी संतोष सिंह ने साफ किया हैं कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के साथ ही गुंडा-बदमाशों से पुलिस सख्ती से निपट रही हैं। इस वारदात में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।

Back to top button