क्राइम

CG- शादी समारोह में मचा हड़कंप…. शादी में शामिल होने के बाद लौट रही गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त… 20 लोग हुए घायल, 3 की हालत गंभीर

कोरबा 7 फरवरी 2022। शादी समारोह में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक यात्री गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गये, वहीं तीन महिलाओं की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना कटघोरा इलाके के मोहनपुर आछीदार के पास की बतायी जा रही है। हादसा उस वक्त हुआ, जब लोग कटघोरा थाना क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे, उसी दौरान 20 यात्रियों से भरी तेज रफ्तार टाटा एस वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गयी। इस दुर्घटना में टाटा एस गाड़ी में सवार दर्जन भर महिला और बच्चें घायल हो गये।

सभी घायलों को 108 व 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कटघोरा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे अस्पातल से छुटटी दे दी गयी। बताया जा रहा है घायल सभी लोग ग्राम भेलवाटिकरा शादी कार्यक्रम में शामिल होने आये हुए थे और वहाँ से विजयनगर अपने घर वापस जा रहे थे। तभी मोहनपुर के पास बने पुल के पास अचानक टाटा ऐश गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

Back to top button