ब्यूरोक्रेट्स

CG- शिक्षक ट्रांसफर ब्रेकिंग: शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया बदलेगी… प्रमुख सचिव ने बताया अब ट्रांसफर के लिए किस तरह करना होगा आवेदन …गरियाबंद DEO को शो-कॉज….पढ़िये बैठक की तमाम अपडेट

रायपुर 6 अक्टूबर 2021। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की ट्रांसफर प्रक्रिया में बड़ा बदलाव होने वाला है। अब शिक्षकों का तबादला ऑफलाइन या मैनुअल नहीं बल्कि ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से होगा। शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। पिछले दिनों शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान प्रमुख सचिव ने ये जानकारी दी है। बैठक में प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला, आयुक्त कमलप्रीत सिंह, मिशन संचालक समग्र शिक्षा नरेंद्र दुग्गा, SERT संचालक राहुल वेंकट सहित सभी DEO, संयुक्त संचालक मौजूद थे।

बैठक में प्रमुख सचिव ने निर्देशित किया कि…

“अभी तक पोर्टल में 1.83 लाख शिक्षक की जानकारी उपलब्ध हैं। 1 अक्टूबर के बाद जितने भी तबादले होंगे उनके आवेदन ऑनलाइन तरीके से लेकर कार्रवाई सुनिश्चित करें”

बैठक में गरियाबंद DEO को शोकॉज जारी किया गया। दरअसल लोक शिक्षा संचालनालय ने स्पष्ट निर्देशित किया था कि पदस्थापना आदेश एक बार जारी होने के बाद उसमे संसोधन नहीं किया जाएगा, लेकिन गरियाबंद डीईओ ने पदस्थापना आदेश जारी करने के बाद उसमे संशोधन किया। इस बात की जानकारी होने पर बैठक में नाराजगी जताई गई साथ ही कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया।

वहीं स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल की परीक्षा के संदर्भ निर्देशित किया कि तिमाही परीक्षा 10 अक्टूबर 2021 और 31 दिसम्बर 2021 तक छमाही और स्थानीय परीक्षा 15 मार्च 2022 तक पूर्ण करा लिया जाए। बैठक में शैक्षणिक कलेंडर जारी करने को भी कहा गया है। स्कूली बच्चों में कौशल लेखन विकसित करने में लिए गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की लेख को हस्तलिखित मैगजीन के तौर पर तैयार पर प्रकाशित करने को भी कहा गया।

समीक्षा बैठक का कार्यवाही विवरण इस प्रकार है , पूरे विवरण को पढ़ने के लिए पहले,  दिख रहे पेज को दबाए और नीचे दिख रहे तीर के निशान को क्लिक करें

[pdf-embedder url=”https://www.newwaynews24.com/wp-content/uploads/2021/10/karyavahi-vivran-samiksha-bethak-24-09-21.pdf” title=”karyavahi vivran samiksha bethak 24-09-21″]

 

Back to top button