क्राइम

CG: सर्विस राइफल से जवान को लगी गोली, कंधे को चिरती हुई निकल गयी बुलेट,फायरिंग से मचा हड़कंप

कांकेर 12 जून 2023। नक्सल प्रभावित कांकेर जिला में एसएसबी के एक जवान को गोली लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा हैं कि रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा देने के बाद जवान खाना खाने गया हुआ था। इसी दौरान खाते वक्त अचानक से सर्विस राॅयफल से मिस फायर हो गया और गोली सीधे उसके कंधे पर जा लगी है। घटना के बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वही अचानक हुए फायरिंग से मौके पर हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक जिले में रावघाट परियोजना के तहत दल्लीराजहरा से रावघाट तक रेल लाइन बिछाई जा रही है। इसी लाइन की सुरक्षा में एसएसबी के जवान इंद्रजीत यादव तैनात था। सोमवार को वह ड्यूटी के बीच लंच समय में खाना खाने के लिए गया था। बताया जा रहा हैं कि इसी दौरान अचानक उसके सर्विस रायफल से गोली चल गयी। बंदूक से हुए मिस फायर के दौरान गोली की चपेट में आने से जवान के कंधा में गोली लग गयी। वही गोली चलने की आवाज सुनने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे के बाद साथी जवान उसे जिला अस्पताल लेकर गए। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे रायपुर रेफर किया गया है। फिलहाल जवान की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

Back to top button