हेडलाइन

CG – विधायक के घर चोरो का धावा, सूने मकान का ताला तोड़कर चोरो ने किया हाथ साफ, SP पहुंचे मौके पर…

जांजगीर 20 जुलाई 2022 । जांजगीर जिला में शातिर चोरो ने विधायक के बंगले को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया हैं। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त घर पर कोई भी नही था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी हैं। उधर घटना की जानकारी के बाद एसपी विजय अग्रवाल खुद विधायक निवास पर पहुंचे।

पूरा घटनाक्रम जांजगीर जिला के जैजैपुर थाना क्षेत्र का हैं, बताया जा रहा हैं कि यहां से बीएसपी विधायक केशव चंद्रा 13 जुलाई घर से बाहर थे। इसी बीच केशव चंद्रा विधासभा शुरू होेने के कारण सीधे रायपुर पहुंच गये थे। वही उनकी पत्नी गीता चंद्रा भी 19 जुलाई को रायपुर आ गई थीं। इस दौरान उनके घर में उनका केयरटेकर राजेंद्र चंद्रा था। बताया गया कि राजेंद्र चंद्रा रात के वक्त घर में ताला लगाकर चला गया था।

अगले दिन सुबह जब वह विधायक के घर पहुंचा, तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर सारे सामान बिखरे हुए थे। इसके बाद उसने घटना की जानकारी विधायक को दी। इधर घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को भी दी गई। खबर मिलने पर एसपी विजय अग्रवाल खुद मौके पर पहुंचे। एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि वे खुद मौके पर हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जांच टीम का गठन कर दिया गया है।

फॉरेंसिक एक्सपर्ट, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा हैं। कितने की चोरी हुई हैं, पुलिस अभी इस बात का खुलासा नही कर पा रही हैं। पुलिस का कहना हैं कि विधायक के परिवार के आने के बाद ही चोरी में गये सामानों की जानकारी सामने आ पायेगी।

Back to top button