पॉलिटिकलबिग ब्रेकिंगहेडलाइन

CG-VIDEO- भाजपा नेता की हत्या का VIDEO आया सामने, माइक से कर रहे थे संबोधित, तभी पीछे से सर पर….

नारायणपुर 5 नवंबर 2023। भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या ने राजनीतिक हलचलें तेज कर दी है। इस दौरान भाजपा नेता की हत्या के ठीक पहले का एक VIDEO सामने आया है। वीडियो में रतन दुबे सप्ताहिक बाजार में माइक के जरिये लोगों के बीच चुनाव प्रचार कर रहे है, तभी उनके सर पर पीछे से वार किया जाता है, जिसके बाद भगदड़ मच जाता है। हालांकि चश्मदीदों का कहना है कि पहली बार कुल्हाड़ी लगने के बाद रतन दुबे खुद से उठकर भागने लगे, लेकिन उनका कुछ दूर तक नक्सलियों ने पीछा किया और फिर पीछे से कुल्हाड़ी उनके सर पर मारी, जिसके बाद उनकी मौत हो गयी। वो भाजपा प्रत्याशी केदार कश्यप के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे।

आपको बता दें कि पुलिस ने कहा कि चुनाव समन्वयक और भाजपा की नारायणपुर जिला इकाई के उप प्रमुख रतन दुबे की हत्या की गई। कोसलनार गांव में एक अभियान के दौरान शाम करीब साढ़े पांच बजे धारदार हथियारों से बीजेपी नेता के ऊपर हमला किया गया। रतन दुबे इस साल मारे जाने वाले छठे भाजपा नेता हैं। हालांकि रतन दुबे को सुरक्षा नहीं मिली थी।

माओवाद प्रभावित बस्तर क्षेत्र में 24 बीजेपी नेताओं को X श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। हालांकि इनमे रतन दुबे का नाम शामिल नहीं था। नारायणपुर बस्तर में स्थित है। इसके पहले भी तीन बीजेपी नेताओं की हत्या हो चुकी है। बीजेपी नेता नीलकंठ काकेम, रामधर अलामी और बिरझू ताराम की 5 से 11 फरवरी के बीच हत्या हुई थी।

Back to top button