पॉलिटिकलबिग ब्रेकिंग

साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी के निधन पर CM भूपेश ने जताया शोक… बोले- उनका जाना समाज के लिए बड़ी क्षति

रायपुर 28 जनवरी 2022। साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी के निधन पर मुख्यमंत्री ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संवेदना प्रकट करते हुए अर्जुन हिरवानी के निधन को समाजिक क्षति बताया है और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। आपको बता दें कि अर्जुन हिरवानी का आज सवेरे एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। स्वास्थ्य खराब होने के कारण वे कुछ दिनों से एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अस्पताल में जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

अर्जुन हिरवानी एक साधारण किसान परिवार में जन्म लेकर अपने प्रतिभा और परिश्रम के बल पर उच्च शिक्षा प्राप्त कर शासकीय सेवा में एसडीओ के पद पर रहते हुए निरंतर समाज के दिन दुखी शोषित पीड़ित लोगों की सेवा में अग्रसर रहे. बाद में समाज सेवा को ही प्रभु सेवा मानकर शासकीय नौकरी को त्याग कर पूरा जीवन समाज के लिए अर्पित कर दिया. सम्पूर्ण जीवन एक कुशल प्रशासक ; संवेदनशील समाज सेवक और मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित रहा है.

 

Back to top button