बिग ब्रेकिंग

निकाय चुनाव में कांग्रेस का दबदबा….मारो को छोड़ अधिकांश नगर पंचायत में कांग्रेस एकतरफा जीत की तरफ…. वीरगांव के शुरुआती रूझान में कांग्रेस आगे

रायपुर 23 दिसंबर 2021। नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम धीरे-धीरे आने लगे हैं। हालांकि कुछ अभी भी कुछ जगहों पर कुछ राउंड की गिनती बाकी है। अभी तक की स्थिति जो सामने आयी है, उसके शुरुआती रूझान में वीरगांव नगर निगम में कांग्रेस पार्टी आगे जाती दिखायी पड़ रही है। वहीं वीरगांव में दो प्रत्याशियों के आपस में भिड़ने की भी खबरें आ रही है।

वहीं अगर नगर पंचायत के शुरुआती आंकड़ों की बात करें तो नगर पंचायत नरहरपुर की 15 में से 10 वार्ड में कांग्रेस जीत दर्ज करती हुई दिखायी पड़ रही है। वहीं प्रेमनगर नगर पंचायत में 15 में से 11 में कांग्रेस, 2 बीजेपी और 2 अन्य के खाते में जाता हुआ दिख रहा है।

वहीं कोंटा नगर पंचायत की बात करें तो मुकाबले में बीजेपी का सुपड़ा साफ होता दिख रहाहै। कोंटा के 15 वार्डों में से 14 पर कांग्रेस का कब्जा दिख रहा है। वहीं नरहरपुर में 15 में से 10 पर कांग्रेस, भैरमगढ़ के 15 में से 12 में कांग्रेस आगे हो गयी है। वहीं मारो में मुकाबला बराबरी की है। मारो में 4 में कांग्रेस और 5 में बीजेपी या तो जीत चुकी है या आगे चल रही है।

 

Back to top button