टॉप स्टोरीज़स्पोर्ट्सहेडलाइन

मिशन चंद्रयान-3 के लॉन्च का काउंटडाउन शुरू, कल दोपहर में होगा प्रक्षेपण

Chandrayaan 3 Launch: चंद्रयान-3 मिशन की लॉन्चिंग का काउंटडाउन शुरू हो गया है. मिशन को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा (Sriharikota) से शुक्रवार (14 जुलाई) को दोपहर 2:35 बजे लॉन्च करने की योजना है. इसरो (ISRO) ने गुरुवार (13 जुलाई) को कहा कि भारत के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) के लॉन्च का काउंटडाउन शुरू हो गया है. चंद्रयान-3 मिशन की लॉन्चिंग की प्रक्रिया का 24 घंटे का लॉन्च रिहर्सल बुधवार को पूरा कर लिया गया था. वरिष्ठ अंतरिक्ष वैज्ञानिक जी माधवन नायर ने कहा कि चंद्रमा तक पहुंचने के चंद्रयान-3 मिशन को सभी पहलुओं पर सफल होना चाहिए ताकि भारत अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में एक अहम पड़ाव पार कर सके. उन्होंने चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग को बेहद मुश्किल और जटिल करार दिया

चार साल पहले नहीं हुए थे कामयाब

चार साल पहले 2019 में चंद्रयान-2 मिशन के दौरान लैंडर के सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफलता नहीं मिल पाई थी. जिसे देखते हुए चंद्रयान-3 मिशन को भारत के लिए काफी अहम माना जा रहा है. माधवन नायर ने कहा कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने करीब चार साल पहले चंद्रयान-2 की सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान आई समस्या के समाधान के लिए कई उपाय किए थे और प्रणालियों को मजबूत किया था.

चांद पर कब होगी चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग

इस मिशन को प्रक्षेपण यान मार्क-3 (एलवीएम3) से लॉन्च किया जाना है. जिसे इसरो के वैज्ञानिक से फैट बॉय भी कहते हैं. ये अब तक लगातार छह सफल अभियानों को पूरा कर चुका है. चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग अगस्त के आखिर में निर्धारित है. इसपर नायर ने कहा कि ये बहुत कठिन और जटिल प्रक्रिया है और हम इसे पहली बार अज्ञात क्षेत्र में करने जा रहे हैं. काफी बेसब्री है. हमें धर्य रखकर इसे देखना चाहिए.

Back to top button