हेडलाइन

स्कूल के बगल में लाश, फांसी के फंदे पर लटकी हुई युवक की मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर 17 जनवरी 2024। स्कूल के बगल में युवक की फंदे पर झूलती हुई लाश मिली है। मामला बिलासपुर से सरकंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बहतराई का है। जानकारी के मुताबिक सरकंडा के निजी स्कूल के बगल में आज सुबह एक युवक की लाश फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सरकंडा पुलिस को दी, जिसके बाद सरकंडा पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस मामले में अभी जानकारी जुटा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बहतराई नीम पेड़ में एक अज्ञात युवक की फांसी से झूलती लाश दिखी। जिसके बाद इसकी सूचना सरकंडा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात मृतक के पहचान शिनाख्ती आसपास के लोगो से पूछताछ की । पुलिस शव के आधार पर आगे की जांच में जुट गयी है।

Back to top button