क्राइमहेडलाइन

SBI मैनेजर व कैशियर की मौत : वीकेंड मनाने निकले SBI कर्मचारियों की कार पेड़ से टकरायी, मौके पर ही दो की मौत, दो कर्मचारी की हालत गंभीर

जशपुर 21 नवंबर 2022। जशपुर में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्टेट बैंक आफ इंडिया के दो कर्मचारियों की मौत हो गयी। मृतक में एक एसबीआई के ब्रांच मैनेजर और दूसरा कैशियर बताये जा रहे हैं। हादसे में दो अन्य कर्मचारियों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक एसबीआई जशपुर में पोस्टेड अधिकारी व कर्मचारी संडे इंजाय करने गये थे।

देर रात सभी लौट रहे इस दौरान चराईडाड मंदिर से आगे एक पेड़ से तेज रफ्तार कार टकरा गयी, जिसकी वजह दो एसबीआई कर्मी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बतायी जा रही है। मृतक अनुरंजन मिंज कुनकुरी एसबीआई के ब्रांच मैनेजर थे एवं सुमित कुमार वहीं के कैशियर बताये जा रहे हैं। दोनों मृतक और दोनों घायल अपने गाड़ी से वीकेंड मनाने गये थे।

घटना देर रात 9 बजे की बतायी जा रही है। घटना जशपुर और कुनकुरी के बीच दुलदुला क्षेत्र की बतायी जा रही है। पेड से टक्कर इतनी जोरदार थी, कि कार के परखच्चे उड़ गये। मृतक का नाम सुमीत और अनुरंजन बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक कार पर सवार होकर सभी चारों लोग एसबीआई जशपुर के कर्मचारी थे, जो कुनकुरी से वापस जशपुर लौट रहे थे। इसी दौरान चराईडांड के पास उनकी कार पेड़ टकरा गयी। घायल दो कर्मचारियों को रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

Back to top button