हेडलाइन

..क्या BJP वालों के पिताजी का है भारत: अरविंद केजरीवाल का बस्तर में भाजपा पर जोरदार हमला, 10वीं गारंटी का सस्पेंस भी किया खत्म

रायपुर 16 सितंबर 2023। आम आदमी पार्टी इस बार सभी 90 विधानसभा में अपने प्रत्याशियों को उतारने जा रही है। आज बस्तर की सभा में अरविंद केजरीवाल की तरफ से अपनी 10 गांरटी को लांच किया। इस गारंटी में उन्होंने 10वीं गारंटी से पर्दा उठाते हुए आदिवासी क्षेत्रों के लिए पेशा कानून को लागू करने की बात कही। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संविधान में ग्राम सभा को सबसे बड़ा अधिकार है। लेकिन राजनीतिक दल अपने फायदे के लिए ग्राम सभा को अधिकार नहीं देते। आप की सरकार बनने के एक महीने के भीतर पेशा कानून लागू किया जायेगा और ग्राम सभा को सभी अधिकार दिये जायेंगे।

https://www.youtube.com/live/e3Obkcr3J-Q?si=pWzuvJQcyxX4Q_f9

इससे पहले केंद्र सरकार पर अरविंद केजरीवाल ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने इंडिया नाम बदलकर भारत किये जाने को लेकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि विपक्षी दलों ने गठबंधन का नाम INDIA रखा, तो भाजपा ने देश का नाम बदल दिया। ये देश क्या भाजपावालों के पिताजी का है, जो नाम देंगे। ये देश 140 करोड़ लोगों का है। उन्होंने सवाल उठाया, कि क्या अगर हम अगली बैठक में अपने गठबंधन का नाम भारत रख देंगे, तो क्या ये भारत का नाम भी बदल देंगे।

अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन की शुरुआत अनंतनाग में शहीद हुए मेजर, कर्नल और डीएसपी के वाकये से की। केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह अनंतनाग में शहादत की जानकारी आयी थी, उस वक्त भाजपा हेडक्वार्टर में जश्न चल रहा था। शहादत की खबर के बाद भी भाजपा कार्यालय में जश्न को रोका क्यों नहीं गया। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और रक्षामंत्री सभी भाजपा हेडक्वार्टर में थे। घटना के चार दिन बाद भी प्रधानमंत्री की तरफ से घटना को लेकर कोई ट्वीट नहीं किया गया है।

  1. छत्तीसगढ़ में 2 साल के भीतर पूरे 24 घंटे बिजली होगी।
  2. सरकार के तीन महीने के भीतर बिजली मुफ्त हो जायेगी। 30 अक्टूबर तक तके पुराने बिल माफ कर दिया जायेगा।
  3. सरकारी स्कूल बनेंगे हाईटेक और शानदार। प्राइवेट से ज्यादा बेहतर बनायेंगे सरकारी स्कूल। अनियमित शिक्षकों को नियमित किया जायेगा।
  4. स्वास्थ्य की गारंटी, सारे इलाज, जांच और दवाएं मुफ्त होगी। गांव-गांव में क्लिनीक खुलेंगे। सभी सरकारी अस्पताल प्राइवेट से बेहतर बनेंगे। फ्री में सभी तरह के आपरेशन होंगे।
  5. भ्रष्टाचार पूरी तरह से खत्म करेंगे। टोल फ्री नंबर जारी किया जायेगा।
  6. रोजगार की व्यवस्था होगी, जब तक नौकरी नहीं लगती, तब तक बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा। महिलाओं को 1000 रुपये भत्ता दिया जायेगा।
  7. बुजुर्ग लोगों केलिए तीर्थयात्रा ले जाने की योजना होगी। आना, जाना, रहना, खाना सब कुछ फ्री होगा।
  8. शहीद जवान को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जायेगा। मुख्यमंत्री खुद उन्हें देने जायेंगे।
  9. सभी अनियमित कर्मचारियों को नियमित किया जायेगा। पंजाब की तर्ज पर नियमितिकरण किया जायेगा।
  10. सरकार बनने के एक महीने के भीतर पेशा कानून लागू किया जायेगा और ग्राम सभा को सभी अधिकार दिये जायेंगे।

Back to top button