शिक्षक/कर्मचारी

कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ दिलायेगा कर्मचारियों को कैशलेस मेडिकल का लाभ…..राकेश कुमार सिंह की अगुवाई में नया संगठन छेड़ेगा मुहिम, समिति का किया गया पुनर्गठन

रायपुर 31 अगस्त 2022। छत्तीसगढ़ में NMOPS की अगुवाई करने वाले राकेश कुमार सिंह ने अब कैशलेस मेडिकल को लेकर मुहित छेड़ दी है। छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ के बैनर तले अलग-अलग संगठन एक मंच पर आकर कैशलेस मेडिकल की मांग को बुलंद करेंगे। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ अंशदाई पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने संगठन के प्रत्येक साथी को एकता के सूत्र में बांधकर पुरानी पेंशन योजना छत्तीसगढ़ में बहाल कराई और अब कर्मचारियों की चिकित्सा सुविधा को सरलीकरण की आवाज बुलंद कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ के बारे में जानकारी देते हुए राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस संघ का उद्देश्य कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा बेहतर से बेहतर उपलब्ध कराना और मेडिकल के खर्चे को तत्काल दिलाना बताया गया। राकेश कुमार सिंह ने कहा कि जिस प्रकार केंद्रीय कर्मचारियों को मेडिकल की सुविधा दी जाती है। उसी प्रकार छत्तीसगढ़ के प्रत्येक कर्मचारी को भी सरकार के द्वारा मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि मेडिकल की सुविधा पूर्व में भी हम कर्मचारियों के लिए उपलब्ध है मगर किसी भी कर्मचारी के लिए मेडिकल का पैसा निकलवाना एक टेढ़ी खीर है।

कर्मचारियों को पैसा निकालने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ते हैं और इस प्रक्रिया में कम से कम 6 से 8 माह या कभी-कभी 1 साल भी लग जाता है और खर्च पैसे का सरकारी नियमानुसार कुछ परसेंट पैसा ही कर्मचारी को मिल पाता है, वहीं दूसरी ओर जब कर्मचारी या उसके परिवार का कोई सदस्य बीमार पड़ता है तो उसके इलाज के लिए उसे तत्काल पैसे की व्यवस्था करनी पड़ती है। अक्सर यह देखने में आया है कर्मचारियों को बड़ी बीमारी के लिए या तो कर्ज लेना पड़ता है या अपनी जमीन बेचनी पड़ती है या अपने सभी साथियों से सहयोग लेना पड़ता है। ऐसी स्थिति में उसे पैसा वापस करने के लिए काफी कम समय मिलता है जिस कारण उस कर्मचारी का काफी नुकसान होता है।

उन्होंने कहा कि इसीलिए हमने आज छत्तीसगढ़ शासन से कर्मचारी हित में मेडिकल कैशलेश की मांग की है,,आज समाज में ये बात छुपी नही है की किसी के इलाज के लिए कितने पैसे लगते है,,कर्मचारियों को राहत देते हुए हमारा यह एक पहला कदम है साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी बताया की हमारे संघ का मूल मंत्र कर्मचारी सेवा और कर्मचारी हित है,,, आज इसी मूल मंत्र को सफल करने के लिए संघ के संस्थापक सदस्यों के द्वारा गूगल मीट किया गया जिसमें संघ के निर्माण की रूपरेखा तैयार की गई और साथियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे।

प्रदेश कार्यकारिणी का आपसी सहमति से पुनर्गठन किया गया।


● प्रदेशाध्यक्ष– राकेश कुमार सिंह जी
◆ प्रदेश संयोजक– उषा चंद्राकर ,शिक्षा विभाग महासमुंद
● वरिष्ठ उपाध्यक्ष–पीयूष गुप्ता, शिक्षा विभाग जिला-जीपीएम
आजुराम सिन्हा, कृषि विभाग जिला-राजनांदगांव
विनोद सिंह, शिक्षा विभाग गीदम दंतेवाड़ा
◆ प्रदेश महामंत्री– मिर्जा कासिम बेग, स्वास्थ्य विभाग, जिला-बिलासपुर
लिखेश वर्मा, कृषि विभाग जिला– दुर्ग।
● प्रदेश सचिव– रमेश नेगी, शिक्षा विभाग जिला– बलौदाबाज़ार
◆ प्रदेश कोषाध्यक्ष–विजय कोचेन्द्र , पशुधन विकास विभाग दुर्ग
◆ प्रदेश प्रवक्ता— डिलेश्वर साव,शिक्षा विभाग जिला— कांकेर
मंजुलता शोरी जी,वन विभाग,जिला– कांकेर

Back to top button