बिग ब्रेकिंग

कांग्रेस पार्टी की छवि खराब करने व वरिष्ठ विधायकों के नाम पर भ्रामक खबर छापने वाले वेब पोर्टल के खिलाफ FIR….. कांग्रेस नेताओं ने दर्ज करायी सिविल साइन थाने में शिकायत

रायपुर 3 मार्च 2022। वेब पोर्टल के जरिये छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ भ्रामक खबर प्रचारित करने का मामला सिविल लाइन थाने में दर्ज कराया गया है। indianwriters.co.in वेब पोर्टल के संचालक ने 1 मार्च को एक फेक न्यूज पोस्ट कर ना सिर्फ कैबिनेट मंत्रिमंडल को लेकर भ्रामक जानकारी पोस्ट की, बल्कि प्रदेश के कई सीनियर विधायकों के सांकेतिक नामों का आपत्तिजनक संबोधन के साथ नाम प्रचारित किया गया। इस पोर्टल में घुरवा के माटी में नाम के कालम के जरिये कांग्रेस सरकार में कथित असंतोष और सिंहदेव के बारे में कुछ मनगंढंत बातें लिखी गयी थी।

इस मामले में कांग्रेस महासचिव खिलावन निषाद, वतन चंद्राकर, डुमेंद्र साहू, देवेंद्र चंद्राकर, महेंद्र वर्मा ने रायपुर के सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करायी है। मामले में साक्ष्य के साथ दर्ज शिकायत में इसे सरकार के खिलाफ षड़यंत्र बताते हे कांग्रेस पार्टी की छवि को खराब करने का कृत्य बताया है। मामले में इंडिय राइटर्स के संचालक  के खिलाफ धारा 504, 505 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Back to top button