बिग ब्रेकिंग

राष्ट्रपति चुनाव: दूसरे दौर की काउंटिंग खत्म, द्रौपदी मुर्मू 812 वोट आगे…

नई दिल्ली 21 जुलाई 2022 देश को आज 15वां राष्ट्रपति मिल जाएगा। रायसीना हिल की दौड़ के लिए पहले राउंड की काउंटिंग में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को काफी पछाड़ दिया है। पहले राउंड में मुर्मू को 748 में से 540 वोट मिले। जबकि यशवंत सिन्हा को 208 मत मिले। मुर्मू की जीत की काफी संभावना जताई जा रही है। यदि वह जीत हासिल करती हैं, तो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी
पहले राउंड में किसको कितने वोट मिले?

मतगणना के पहले राउंड में एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को 540 सांसदों वोट मिले थे जिसका मूल्य 3,78,000 है. वहीं विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को 208 सांसदों का वोट मिला जिसका मूल्य 1,45,600 है. सांसदों के कुल 748 वोट पड़े, जिनका मूल्य 5,23,600 है.

द्रौपदी मुर्मू को अब तक कितने फीसदी वोट मिले?

वहीं अब तक कुल 1886 वोटों की गिनती हो चुकी है जिनका मूल्य 6,73,175 है. इनमें से द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) को 1349 वोट मिली जिनका मूल्य 4,83,299 है और यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को 537 वोट मिली जिनका मूल्य 1,89,876 है. अबतक एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को कुल मिले वोटों का 71.79 फीसदी वोट मिल चुका है. बता दें कि, राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ था. नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह 25 जुलाई को होगा.

Back to top button