हेडलाइन

कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गिरफ्तार… महाराष्ट्र पुलिस ने किया गिरफ्तार..

भिलाई 5 नवंबर 2022। धोखाधड़ी के मामले में कांग्रेस के पूर्व विधानसक्षा प्रत्याशी को गिरफ्तार किया गया है। 2013 में छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में अहिवारा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे अशोक कुमार डोंगरे को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। धारा 420 के तहत अशोक डोंगरे को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

 अशोक डोंगरे ने भाजपा के सांवला राम डहरे के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन लेकिन वो चुनाव हार गये थे। जानकारी के मुताबिक अशोक डोंगरे महाराष्ट्र में दर्ज लाखों की धोखाधड़ी के मामले में मुख्य आरोपी है। लंबे समय से फरार चल रहे अशोक डोंगरे को महाराष्ट्र पुलिस भिलाई खोजते हुए पहुंची थी, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

महाराष्ट्र पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी आरोपी अशोक डोंगरे रुआबांधा में छिपे हैं। भिलाई नगर पुलिस को गिरफ्तारी को लेकर महाराष्ट्र पुलिस ने सूचना दी थी। अशोक डोंगरे को लेकर महाराष्ट्र पुलिस रवाना हो गया है।

Back to top button