अध्यातम

28 दिसंबर का राशिफल : इन 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जाने आज का राशिफल..

मेष राशि : आज इस राशि के जातकों के लिए ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। आपको अपने कार्यों और मेहनत के मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे, आपके आत्मविश्वास और आत्मबल में और अधिक वृद्धि होगी।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज का ग्रह गोचर आपके लिए अप्रत्याशित लाभ की स्थिति बना रहा है। इसलिए समय का भरपूर सदुपयोग करें। लंबे समय से चली आ रही किसी तनाव और चिंता से राहत मिलेगी।

मिथुन राशि : इस राशि के लोगों को कार्यो को तल्लीनता से करने का प्रयास करना चाहिए, क्योंकि इस बार कार्यालय में आपकी असफलताओं पर बॉस आपसे सवाल पूछ सकते हैं। मुनाफे की दिशा में काम करने वाले व्यापारियों के लिए आज का दिन फलदायक साबित हो सकता है।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको मन से अपने पूरे कामों पर ध्यान देना होगा और यदि आपको कोई सलाह या सुझाव दे, तो उस पर अमल करें। आपका किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा।

सिंह राशि : आज इस राशि के जातकों के लिए सितारे कहते हैं कि कार्यक्षेत्र में आपका अपने अधिकारियों के साथ तालमेल बना रहेगा। किसी भविष्य की योजना को लेकर आपस में चर्चा हो सकती है। अगर आज आप किसी से पैसों का लेनदेन करने की सोच रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल न करें, नहीं तो भविष्य में आप परेशानी में पड़ सकते हैं।

कन्या राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति शानदार बनी रहेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स आज अपने प्रोजेक्ट के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे। अगर आप शॉपिंग के लिए जाने की सोच रहें तो प्लान कैंसल कर दें। अचानक कोई मेहमान आपसे मिलने आ सकता है।।

तुला राशि : आज पारिवारिक विवादों में उलझ सकते हैं साथ ही पुरानी चली आ रही रंजिश आपको परेशान कर सकती हैं। ऑफिस में कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। बिजनेस के मामले में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप नए कारोबार की शुरुआत करना चाह रहे है तो आज का दिन शुभ है।

वृश्चिक राशि : करियर के मामले में आपके साथ कुछ अच्छा हो सकता है। आज अपनी सेहत का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। आज काम ज्यादा होने के कारण आप थोड़े प्रोब्लम में रहेंगे लेकिन आपके दोस्त इन परेशानियों से आपको दूर रखेगें। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन कामयाबी का है।

धनु राशि : आज का दिन अच्‍छा बीतेगा, बशर्ते आप तनाव से दूर रहें। आपकी सेहत अच्छी रहेगी साथ ही आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आज सिर्फ जरूरी कामों पर ध्यान दें। आज किस्मत आपके साथ रहेगी। इस राशि के लोगों के कारोबार में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

मकर राशि : आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेगें। आपके रुके हुए काम जल्द ही पूरे हो जायगे। इस काम को पूरा करने में सकारात्मक विचार आपको सहारा दे सकते हैं। किसी करीबी से आपको फायदा हो सकता है।आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से काफी सुधार होगा।

कुम्भ राशि :आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आज दोस्तों के साथ मूवी का प्लान बना सकते हैं। निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ है। करियर से रिलेटेड आज कुछ नया बदलाव करने की सोच सकते है। आज आपको उच्चाधिकारियों के सहयोग से कार्यो में सफलता मिलेगी।

मीन राशि : आज घर पर कोई रिश्तेदार शुभ समाचार लेकर आयेगा। आज आपको काम से बाहर जाना पड़ सकता है। इस राशि के लोगों को आज अचानक ढेर सारा धन मिलने वाला है। आज कोई करीबी आपको गुमराह करने की कोशिश करेगा। इससे बचने के लिए दूसरों की राय को नजरअंदाज करें।

Back to top button