अध्यातम

27 may का राशिफल:आज इन 4 राशि वालों की कोई बड़ी डील होगी फाइनल…पढ़े आपका दिन कैसा होगा…

रायपुर 27 मई 2022।वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 27 मई 2022 को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 27 मई 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
मेष राशिफल-
आज राशि स्वामी मंगल व गुरु प्रभाव शुभ है। एकादश शनि जॉब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। परिवार को लेकर तनाव रहेगा तथा विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। पीला व हरा रंग शुभ है।
वृष राशिफल-
आज का दिन चन्द्रमा एकादश भाव का शुभ है। छात्रों के लिए थोड़े संघर्ष का समय है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला व नारंगी रंग शुभ है। शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।
मिथुन राशिफल-
आज के दिन व्यवसाय परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। आध्यात्म की तरफ बढ़ सकते हैं। पीला व आसमानी रंग शुभ है। राहु के द्रव्यों नीले वस्त्र व उड़द का दान करें।
कर्क राशिफल-
चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज भाग्य भाव में है। व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। हनुमान जी की उपासना करें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
सिंह राशिफल-
इस राशि से अष्टम चन्द्रमा व वृष का सूर्य व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।
कन्या राशिफल-
चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम तथा गुरु भी वहीं गोचर रत हैं। व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। नीला व बैंगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। अन्न दान करें।
तुला राशिफल-
चन्द्रमा खष्ठम व शनि पँचम गोचर में है। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज कर्क व मकर के मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व हरा रंग शुभ है। वाहन प्रयोग पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक राशिफल-
चन्द्रमा तथा गुरु पँचम यानी शिक्षा व संतान भाव में मंगलमय हैं। आज का दिन आईटी व बैंकिंग जॉब के लिए सफलता का है। कर्क व मकर राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व पीला शुभ है। सूर्य के द्रव्य गेंहू व गुड़ का दान करें।
धनु राशिफल-
आज शनि तृतीय, सूर्य वृष व चन्द्रमा चतुर्थ भाव में है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। नीला व आसमानी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

मकर राशि- मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। कारोबार में सुधार होगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। यात्रा पर भी जा सकते हैं। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे,परन्तु शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ राशि- व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

मीन राशि- परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

Back to top button