अध्यातम

6 सितंबर का राशिफल : कर्क, सिंह समेत इन चार राशि के लोगों को हो सकता है धन लाभ,….वृष राशि वालो को रहना होगा सावधान….जानें आज का राशिफल….

रायपुर 06 सितंबर 2022 : दिन मंगलवार, मगंलवार का दिन मंगल ग्रह का दिन कहा जाता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा की जाती है। इस दिन हनुमान जी की पूजा से भक्त के पिछले जन्मों के पापों से भी मुक्ति मिलती है।

मेष राशि : आपका ध्यान आध्यात्म की ओर अधिक लगा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए दिन शुभ है। जीवनसाथी के साथ सामन्जस्य बना रहेगा। आपको कार्यों में अपने बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। लवमेटस एक दुसरे का सम्मान करेंगे, जिससे आपके रिश्ते में नयापन आयेगा। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी।

वृषभ राशि : आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपके रूके हुए काम घरवालों की मदद से पूरे होंगे। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपको दूसरों के सामने सोच-समझ कर बोलना चाहिए। किस्मत का साथ मिलने से अपने कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि : आप खुद के कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। किसी खास व्यक्ति से फोन पर बात होगी जो आगे चलकर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। आपके दाम्पत्य संबंधों में सौहार्द बना रहेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे। पैसों के सिलसिले में थोड़ा सोच समझ कर फैसला लेना बेहतर होगा। अपने कार्यों की योजनाओं में आप बदलाव करेंगे। जीवनसाथी आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे। साथ ही वो किसी काम में आपसे सलाह भी ले सकते हैं।

कर्क राशि : आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आप पूरे दिन खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नये प्लान बनायेंगे। जिससे आगे चलकर आपको फायदा भी होगा। आप दूसरों की मदद के लिये तैयार रहेंगे। अचानक धन लाभ होने का योग बन रहा है।

सिंह राशि : आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपसी विश्वास के सहारे पारिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे। देर से ही सही लेकिन आपकी मेहनत के परिणाम आपको जरूर मिलेंगे। इस राशि की महिलाओं को दिन कोई खास खुशखबरी मिलेगी। थोड़ी सी सावधानी रखेंगे तो, दिन करियर के लिए मील का पत्थर साबित होगा। लवमेटस के लिए दिन खुशियां लेकर आयेगा। छात्रों को परीक्षा के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

कन्या राशि : आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे। जिसका आपको लाभ भी मिलेगा। इस राशि के विद्यार्थिओं को करियर में सफलता मिलेगी। इस राशि के लेदर क्राफ्ट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा। कोई नया काम शुरू करने का प्रापर लिंक मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा।

तुला राशि : आज आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में आप रूचि लेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा। व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ होने की संभावना है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में टाईम बीतेगा। परिवार में सौहार्द बना रहेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

वृश्चिक राशि : आज आपको कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उसे प्रपोज करना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ है। आपकी मान-प्रतिष्ठा में  बढ़ोतरी होगी। कारोबार में कुछ नए नये लोग आपसे जुड़ सकते हैं। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। सोचे हुए कुछ जरूरी काम आज पूरे हो जायेंगे, जिससे आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है।

धनु राशि : आज ऑफिस में आपको नए लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। वो आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। किसी भी काम को करने से पहले बड़ों की सलाह लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। आज बच्चे माता-पिता की बात मानेंगे। आपको पढ़ाई-लिखाई में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। स्पोर्ट्स में रुचि रखने वालों के लिये दिन ठीक रहेगा। खुद को फिट रखने के लिए आज आपको व्यायाम करना चाहिए।

मकर राशि : आज कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका ज्यादा मन लगेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। कई योजनाएं समय से पूरी होने पर आपको खुशी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की होगी। अपनी बढ़ी हुई ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। बच्चे अपने दोस्तों के साथ मिलकर पढ़ाई करेंगे।

कुंभ राशि : आज दूसरे लोगों की मदद आपको मिलती रहेगी। परिवार का माहौल भी अच्छा बना रहेगा। उनके साथ कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे। लवमेटस के रिश्तों में मजबूती आयेगी। प्रोफेसर की जॉब कर रहे लोगों के लिए दिन खास रहने वाला है। आपके साथ सब अच्छा होगा। बेहतर स्वास्थ्य पाने के लिए आज आप जिम ज्वाइन कर सकते हैं। बिजनेस में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। ये मुलाकात आपके लिये फायदेमंद रहेगी।

मीन राशि : आज आपके माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। वो अच्छा महसूस करेंगे। आज आपका पैसा कहीं अटक सकता है। साथ ही बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते ठीक रहेंगे। उनसे आपको अपने कार्यों में मदद भी मिलेगी। आज किसी काम में ज्यादा मेहनत और समय लगने की संभावना बन रही है। आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए। ऑफिस में आपको सबके साथ अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए।

Back to top button