अध्यातम

अप्रैल का राशिफल : कल सूर्य ग्रहण के दिन न करें भूल के भी ये गलती,पढ़े 12 राशियों का कल का राशिफल

रायपुर 20 अप्रैल 2021। गुरुवार का दिन महत्वपूर्ण है. मीन राशि वालों को जॉब में उच्च अधिकारियों से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. करीबी दोस्त और साझेंदारी नाराज होकर आपकी जिंदगी मुश्किल बना सकते हैं. मेष से मीन राशि तक के लिए गुरुवार का दिन कैसा रहेगा, आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने मित्रों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं, लेकिन आज आपको अनैतिक गतिविधियों से दूर रहना होगा,नहीं तो आपको नुकसान होगा। आज सायंकाल के समय में आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपको धन खर्च भी करना पड़ेगा। नौकरी में आज आपकी किसी बड़े अधिकारी से यदि अनबन हो, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज व्यापार कर रहे लोग अपने कार्य क्षेत्र की कुछ नई योजनाओं की ओर ध्यान देंगे, जो अचानक से उनको लाभ दे सकती है, लेकिन सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने वरिष्ठ अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ भविष्य की योजनाओं पर बातचीत करने में व्यतीत करेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को आज अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, तभी वह अपने व्यापार में लाभ कमा सकेंगे।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहेगा। आज आप नौकरी व व्यवसाय से जुड़े सभी मुद्दे हल करने में सफल रहेंगे, लेकिन यदि आज आपका आपकी माता जी से कोई वाद-विवाद हो, तो उसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है। यदि ऐसा किया, तो आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। आज व्यापार में आपको छुटपुट लाभ मिलने की संभावना है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ व्यतीत करेंगे। आज आपको अपने सीमित दायरे से बाहर निकलकर कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात करनी होगी, जो आपको लिए लाभदायक हों।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे, जिसे देखकर आपके शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपको उन पर बिल्कुल ध्यान नहीं देना है, क्योंकि वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। परिवार में आज आप अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सायंकाल के समय आज आपके पिताजी के सहयोग से आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम बन सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपनी सारी बातें अपने पार्टनर से नहीं बतानी है।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) आज समाज में आपका उत्तरदायित्व बढ़ेगा, इसलिए आज आप सामाजिक कार्यक्रमों में भी व्यस्त रहेंगे। व्यस्तता के बीच आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को आज किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन करने से बचना होगा। आज आप दूसरों की बातों में आकर निवेश ना करें, अन्यथा भविष्य में आपको कोई बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) आज का दिन आपका रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। आज विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने पर भी पर आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपके लिए यह नुकसानदायक हो सकता है। विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता का आज विकास होगा। आज घर गृहस्थी की यदि कोई समस्या थी, तो वह भी सुलझ सकती है, लेकिन आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए उत्सुक रहेंगे। परिवार में आज किसी के विवाह संबंधी प्रस्ताव पर मुहर लगने से आपका मन प्रसन्न होगा।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। नौकरी पेशा जातकों को आज अपने अधिकारियों की मुंह से अपनी प्रशंसा सुनकर खुशी होगी। जीवनसाथी की सलाह पारिवारिक बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी, लेकिन संतान की ओर से आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपकी ख्याति का विस्तार होगा। मित्रों के साथ आज आसपास अथवा दूर की यात्रा पर जाने का प्रसंग प्रबल होगा।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) आज का दिन आप कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में लगे रहेंगे, जिसमें आप सफल भी अवश्य होंगे। साझेदारी में यदि आपने कोई व्यापार किया है, तो वह भी आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। यदि आपका कोई कानून से संबंधित मामला चल रहा है, तो आज दोपहर बाद उसमें आपको जीत मिल सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ हो सकता है।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) आज का दिन आप के प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों की इच्छा आज पूरी होगी। आज आपका मन आध्यात्मिक कार्य की ओर लगेगा। कार्य क्षेत्र में लाभ के लिए आज कोई नई रूपरेखा तैयार होगी। परिवार में किसी अतिथि के आने से आज आपका मन प्रसन्न होगा। व्यापार में आज आपको ऐसा धन प्राप्त हो सकता है, जिसकी आपको उम्मीद नहीं थी। यह आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने पारिवारिक बिजनेस में पिताजी के मार्गदर्शन से लाभ होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो उनके इस रिश्ते में दरार पड़ सकती है। आज आपके शत्रु आप पर विजय पाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको उन्हें ऐसा करने से रोकना होगा। आज आपको दूसरों के अंदर कमी निकालने से पहले अपने अंदर झांकना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज यदि आप भूमि या वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज अधिकारी आपकी सराहना करते नजर आएंगे। आज आप सांसारिक सुख साधनों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज आप व्यस्तता के कारण अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिसके कारण आप मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)आज का दिन आपको उत्तम लाभ दिलाने वाला रहेगा, लेकिन आज आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं लेना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपको भविष्य में उस निर्णय के लिए पछताना पड़ सकता है। यदि आपकी संतान से संबंधित कोई समस्या चल रही थी, तो वह आपके पिताजी के मार्गदर्शन से आज सुलझ सकती है। व्यापार में भी आज मन मुताबिक लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों के आज उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे

Back to top button