बिग ब्रेकिंग

VIDEO : …. जब CM भूपेश ने गाया “अरपा पैरी के धार….”….न्यूज चैनल के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का माटी प्रेम देख लोग हैरान… एंकर की फरमाईश पर CM ने …

रायपुर 26 मार्च 2022। CM भूपेश को यूं ही जमीन से जुड़ा हुआ मुख्यमंत्री नहीं कहा जाता है। जब भी बात किसान व मजदूर की आती है… खेत और खलिहान की आती है.. माटी और मानुस की आती है… मुख्यमंत्री भूपेश का अपनत्व छलक ही जाता है। मुख्यमंत्री ने अरपा पैरी के धार..गीत को राजगीत का दर्जा दिया है। इस बेहद ही खुबसूरत गीत की चर्चा पूरे देश में होती है। आज जब एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मेहमान बनकर पहुंचे, तो एंकर ने उनसे एक गीत की फरमाइश कर दी।

मुख्यमंत्री के मुंह से अरपा पैरी के धार … गीत निकल पड़ा। मुख्यमंत्री ने जिस ताल-लय से उस गीत को गाया, उसने पूरी महफिल में मौजूद लोगों को स्तब्ध कर दिया। गीत खत्म होने के बाद लोगों ने जोरदार ताली बजाकर उसका स्वागत किया और खुद एंकर भी मुख्यमंत्री की इस कला की कायल होकर रह गयी।

मुख्यमंत्री आज एक राष्ट्रीय चैनल के कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ मॉडल की खुलकर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले गुजरात मॉ़डल की चर्चा होती है, लेकिन अब पूरे देश में सिर्फ छत्तीसगढ़ मॉडल है। उन्होंने कहा कि गुजराल मॉडल राज्य के लोगों का पैसा छिनकर दो-तीन लोगों के हाथों में देने का मॉडल था, छत्तीसगढ़ मॉडल राज्य के लोगों को पैसे बांटने का मॉडल है। उन्होंने गोधन न्याय योजना का भी इस दौरान जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके मॉडल की चर्चा खुद प्रधानमंत्री ने की है। इसे पूरे देश में अपनाया जाना चाहिये।

Back to top button