बिग ब्रेकिंग

CG बिंग ब्रेकिंग- नक्सलियों ने CAF जवान की हत्या कर लाश सड़क पर फेकी, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस पार्टी मौके पर मौजूद, मेडिकल लीव पर घर आया था जवान….

 

बीजापुर 25 फरवरी 2022 । बीजापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां नक्सलियों ने एक बार फिर दहशत फैलाने के लिए CAF के जवान को अगवा कर उसकी हत्या करने के बाद लाश सड़क पर फेक दी है। घटनास्थल पर नक्सलियों ने पर्चा भी फेका है, वही घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गयी है।

पूरा घटनाक्रम बीजापुर जिला के धुर नक्सल प्रभावित गांगालुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 22 वी वाहिनी छसबल में अर्जुन कुड़ियम आरक्षक के पद पर पदस्थ था। अर्जुन की तबियत खराब होने की वजह से वह मेडिकल लीव पर अपने गृहग्राम धनोरा में रह कर अपना ईलाज करा रहा था । पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 24 फरवरी की देर रात नक्सलियों ने अर्जुन कुडियम की हत्या कर दी, और लाश को गंगालूर-मड़कमपारा “रेडडी रोड” में फेंक दिया गया। जहां आज सुबह अर्जुन कुड़ियम की लहुलूहान लाश मिलने से सनसनी फैल गयी।

आनन फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। जिसके बाद पुलिस पार्टी घटनास्थल पर पहुंच गयी है। बताया जा रहा है कि माओवादियों के गंगालूर एरिया कमेटी ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। पुलिस जवान की हत्या के बाद माओवादियों ने घटनास्थल पर पर्चा भी फेंका है। गौरतलब है कि बीजापुर क्षेत्र में नक्सली दहशत फैलाने लगातार उत्पात मचा रहे है।  पुलिस पार्टी पर हमला के साथ ही इंजीनियर का अपहरण और फिर अब जवान की हत्या कर नक्सली क्षेत्र में लगातार दहशत फैलाने के प्रयास में है। वही पुलिस अफसरों की माने तो नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन में उनके बड़े लीडर मारे गये है, जिससे बौखलाये नक्सली ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे है।

 

Back to top button