क्राइम

सूमो-कार में जोरदार टक्कर…. भिड़ंत के बाद दोनों गाड़ियां पलटी… सूमो में 12 और कार में 6 लोग थे सवार

दुर्ग 17 नवंबर 2021। कार और सूमों के बीच हुई भीषण टक्कर हो गयी। टक्कर इतना जोरदार था कि दोनों गाड़ियां पलट गयी। खुशकिस्मति की बात ये रही कि हादसे में किसी को भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। घटना पाटन के जामगांव और मोतीपुर के बीच हुई है। दोनों गाड़ियां बालोद जिले की बतायी जा रही है। कार में महिला और बच्चे सवार थे।

जानकारी के मुताबिक सूमो में 11 लोग सवार थे, जो रायपुर आ रहे थे, वहीं दूसरी तरफ से कार में 3 महिला और दो बच्चे सहित कुल 6 लोग सवार थे। ये सभी करहीभदर बालोद जा रहे थे। दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी, इस घटना में किसी को ज्यादा चोट तो नहीं आयी, लेकिन दोंनों गाड़ियों से निकालने के लिए स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

 

Back to top button