क्राइम

पति को नहीं पसंद था पत्नी नौकरी करें, विवाद बढ़ा कर दी हत्या…


*गरियाबंद में हुई हत्या का हुआ खुलासा, पति निकला हत्यारा


गरियाबंद 5 नवंबर 2022।
पुलिस ने कुसुमपानी घाट जतमई में हुए कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। जानकारी के मुताबिक थाना पाण्डुका क्षेत्र के कुसुमपानी मे अज्ञात महिला का शव मिला था। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मामला खुला तो पता चला उक्त महिला की हत्या उसके पति ने की थी ।
हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस कप्तान अमित तुकाराम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर और अनुभागिय अधिकारी पुष्पेंद्र नायक व उप पुलिस अधीक्षक निशा सिन्हा को जिम्मेवारी दी थी। पुलिस ने बताया की उक्त शव तोमेश्वरी साहू के रूप में पहचान की गई थी।जिसका विवाह निखिल कुशवाहा के साथ हुआ था। दोनों इंद्रप्रस्थ कॉलोनी रायपुर में रहा करते थे। उक्त महिला अपने पति से दुकान में नौकरी करने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ और पति ने पत्नी की हत्या कर दी।

Back to top button