ब्यूरोक्रेट्स

CG : तीन कलेक्टरों को पैनल डिस्कशन की मिली जिम्मेदारी…. GAD ने राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव को लेकर दी इजाजत… ये कलेक्टर…

रायपुर 28 अक्टूबर 2021। आज से राजधानी में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव शुरू हो रहा है। इस महोत्सव में शिरकत करने के लिए कई देशों के भी कलाकार रायपुर पहुंचे हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में महोत्सव की औपचारिक शुरुआत हो रही है। आज से दो दिनों तक प्रदेश में आदिवासी संस्कृति, इतिहास, परंपरा, वेशभूषा से लबरेज रंगारंग कार्यक्रम होगा।

इस कार्यक्रम को लेकर राज्य स्तर पर वृहत तैयारी की गयी है। राज्य सरकार की तरफ से प्रदेश के तीन कलेक्टरों को पैनल डिस्कशन के लिए नामित किया है। जीएडी ने बस्तर कलेक्टर रजत बंसल, सरगुजा कलेक्टर संजीव झा, कोंडगांव कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा को पैनल डिस्कशन की इजाजत दी है। हालांकि इस पैनल डिस्कसन के प्रारूप की अभी जानकारी नहीं मिल पायी है।

आपको बता दें कि राज्य सरकार ने इस आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी पुख्ता तैयारी की है। कल ही 2020 बैच के 7 ट्रेनी कलेक्टरों को प्रदेश के अलग-अलग जिलों से रायपुर अटैच किया गया था। वो रायपुर कलेक्टर सौरव कुमार के साथ मिलकर राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव, राज्य अलंकरण समारोह में अपनी जिम्मेदारी निभायेंगे।

Back to top button