टेक्नोलॉजी बिज़नेसटॉप स्टोरीज़

नकली जज और DSP गिरफ्तार: पुलिस भर्ती के नाम पर ठगी करने वाली फर्जी जज और DSP जेल पति गिरफ्तार….

लुधियाना 10 जनवरी 2023: पंजाब के लुधियाना में पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर युवाओं को ठगने वाली नकली महिला जज व उसके DSP पति को गिरफ्तार किया है। दोनों युवाओं से लाखों रुपए की ठगी कर चुके हैं। महिला का पति मानसा जेल में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट है। महिला युवाओं को पुलिस का डर दिखाती थी। पुलिस ने नाकाबंदी करके आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों पर थाना मोती नगर की पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

लुधियाना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जिसमें एक डी.एस.पी. व उसकी पत्नी पर शिकंजा कसा गया है। बता दें कि पंजाब पुलिस में तैनात डी.एस.पी. व उसकी पत्नी का बड़ा कारनामा सामने आया है, जिसमें बताया जा रहा है कि उक्त डी.एस.पी. व उसकी पत्नी पंजाब पुलिस में नकली भर्ती करवाने के नाम पर लोगों से ठगी मारते थे और उनसे रिश्वत के रूप में लाखों रुपए ऐंठते थे। इन आरोपों के तहत लुधियाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मानसा जेल में तैनात डी.एस.पी. नरपिंद्र सिंह व उसकी पत्नी, जोकि नकली जज बनी हुई थी, को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि आरोपियों से पुलिस को 2 वर्दियां सिपाही बिना नाम प्लेट, 1 श्रेया नाम की प्लेट वाली सब इंस्पेक्टर की वर्दी, 1 नकली जॉइनिंग लेटर जिस पर पुलिस अधिकारियों के नकली हस्ताक्षर, 10 फार्म पुलिस भर्ती के, 1 लाख रुपए नकदी, एक स्विफट कार, एक फॉर्च्यूनर कार, 1 सोने का मंगलसूत्र, सोने के रिंग जो नरपिंदर ने ठगी के पैसे से दीप किरन के लिए खरीदी थी वह बरामद की है।

पूछताछ में दीप किरण ने बताया कि मनसा जेल में तैनात उसका पति डीएसपी नरपिंदर सिंह इस ठगी में उसकी मदद करता है, जो उससे मिलने लुधियाना के जमालपुर में घर आ रहा है। जिसे नाकेबंदी के दौरान फॉर्च्यूनर कार सहित काबू किया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी महिला और डीएसपी दोनों की यह दूसरी शादी है। इसके अलावा पुलिस ने महिला के पास से एक युवक का ड्रेस बरामद की है, जिसकी जांच की जा रही है।

Back to top button