मनोरंजन

सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्हा के साथ गुपचुप तरीके से कर ली शादी….सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही तस्वीरें….

मुंबई 1 मार्च 2022।बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाईजान यानी सलमान खान काफी ज्यादा पॉपुलर एक्टर हैं। हॉलीवुड में काम न करते हुए भी आज देश-विदेश में भी सब सलमान को पहचानते हैं और उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। एक्टर ने अपनी एक्टिंग से करोड़ों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। बता दें कि सलमान खान सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद भी करते हैं। फैंस एक्टर की पोस्ट पर जमकर प्यार जताते नज़र आते हैं। हाल ही में सलमान की एक पोस्ट काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है। जिसमें सलमान दुल्हे के कपड़ों में नज़र आ रहे हैं।

आपको बता दें कि सलमान आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। उनके सुर्खियों में रहने के पीछे कभी उनकी एक्स भाभी मलाइका का हाथ रहता है तो कभी उनकी फिल्मों का। लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में रहने के पीछे का कारण उनकी कुछ तस्वीरें हैं। बता दें कि सलमान खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें सलमान दुल्हे के कपड़ों में नज़र आ रहे हैं।

वहीं उनकी दुल्हन भी उनके पास ही खड़ी हैं। सलमान की दुल्हन के रुप में सोनाक्षी सिन्हा हैं। दोनों की ये तस्वीर देखकर फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि दोनों शादी कर चुके हैं। साथ ही फैंस का ये भी कहना है कि सलमान ने बिना किसी को बताए चुप-चाप सोनाक्षी के साथ शादी रचा ली है।

Back to top button