ब्यूरोक्रेट्स

IPS अधिकारी आनंद मिश्रा ने दिया इस्तीफा , क्या बीजेपी से लड़ेंगे चुनाव…

असम 28दिसंबर 2023/असम के तेज तर्रार आईपीएस अफसर आनंद मिश्रा ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह कहते हुए इस्तीफा दिया कि वह सामाजिक कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। उन्हें हाल ही में मणिपुर हिंसा की जांच के लिए विशेष जांच दल में नियुक्त किया गया था। उन्होंने अपना त्यागपत्र असम सरकार के मुख्य सचिव को दिया है। वह फिलहाल असम के लखीमपुर जिले में बताओ एसपी तैनात हैं। असम के मुख्य सचिव को लिखे एक पत्र में मिश्रा ने अपने इस्तीफे के लिए जीवन में सामाजिक और व्यक्तिगत लक्ष्यों का हवाला दिया।

बताया जाता है कि आईपीएस अधिकारी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात भी की। वह बिहार की बक्सर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

आनंद मिश्रा 2011 बैच के आईपीएस हैं। वह तेज तर्रार अधिकारी माने जाते हैं। वह कानून और व्यवस्था बनाए रखने के प्रति अपने समर्पण और प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं।आनंद मित्रा के भाजपा के कई बड़े नेताओं के साथ बेहतर संबंध हैं। वह बिहार की बक्सर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व वर्तमान में केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे कर रहे हैं। वहीं आरा सीट केंद्रीय राज्य मंत्री आरके सिंह के पास है।बता दें कि आईपीएस अधिकारी ने अपने आवेदन में निजी जीवन में स्वतंत्रता और सामाजिक सरोकार पर अपना ध्यान केंद्रित करने की बात कही है। वह मणिपुर पर विशेष जांच दल का हिस्सा थे और सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय भी थे।

Back to top button