जेपी नड्डा सुबह 11.15 बजे पहुंचेंगे रायपुर… ये है रायपुर में उनका मिनट टू मिनट का कार्यक्रम…

रायपुर 8 सितंबर 2022। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल से छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए छत्तीसगढ़ बीजेपी ने पूरी तैयारी की है। तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 11.15 बजे नड्डा स्पेशल फ्लाइट से रायपुर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से लेकर रायपुर के एकात्म परिसर तक जेपी नड्डा के जगह-जगह स्वागत की तैयारी है। उससे पहले रैली के शक्ल में नड्डा के साथ बाइक सवार भाजपा कार्यकर्ता चलेंगे।

Telegram Group Follow Now

1.35 बजे नड्डा एकात्म परिसर पहुंचेंगे, वहीं 1.50 बजे से साइंस कालेज मैदान में पहुंचेंगे। शाम 4 बजे उनका भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में जाने का कार्यक्रम है। विमानतल से स्वागत पश्चात युवा मोर्चा की बाइक रैली के साथ 11:00 पर तेलीबांधा दीनदयाल उपाध्याय चौक पहुंचकर माल्यार्पण करेंगे।पंडित दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण पश्चात माननीय नड्डा रोड शो करते हुए 12:45 भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का भगत सिंह चौक, साक्षरता तिराहा, अंबेडकर चौक, शास्त्री चौक, सहित विभिन्न स्थानों में अलग अलग विधानसभा के कार्यकर्ताओं, मोर्चा प्रकोष्ठ के सदस्यों व आम नागरिक व सामाजिक संगठनों द्वारा अभिनंदन किया जाएगा।

दोपहर 01:00 बजे माननीय नड्डा साइंस कॉलेज मैदान में बूथ अध्यक्ष, मंडल ,जिला व प्रदेश पदाधिकारियों से संवाद करेंगे । कार्यकर्ता सम्मेलन पश्चात भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचकर विभिन्न पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।

Related Articles

NW News