मनोरंजनहेल्थ / लाइफस्टाइल

खेसारी लाल के गाने पर किली पॉल ने उड़ाया गर्दा, ‘नून रोटी खाएंगे गानों पर जमकर थिरके, Video देख लोग बोले- ठीक है

Kili Paul Viral Video: बॉलीवुड गाने तो दुनियाभर के लोगों को पसंद हैं ही, अब तो अलग-अलग भारतीय भाषाओं के गाने भी दुनियाभर के लोगों को खूब भा रहे हैं। चाहे वो तमिल-तेलुगू गाने हों या बांग्ला या फिर भोजपुरी गाने ही क्यों न हों। भोजपुरी गाने (Bhojpuri Songs) भी अब विदेशी लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। इससे जुड़े तरह-तरह के वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, जिसमें कोई भोजपुरी गाने पर डांस करते दिखाई देता है तो कोई लिंपसिंक करते। आजकल ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने पूरे सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा दिया है।

खेसारी लाल को भी लोगों ने सुना ही होगा। भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे बड़े कलाकार खेसारी के गानों पर अब दुनिया भी थिरक रही है। उनका एक गाना ‘नून रोटी खाएंगे, जिनगी संग ही बिताएंगे…ठीक है’, बहुत ही ज्यादा हिट रहा था। अब तंजानिया के रहने वाले सोशल मीडिया स्टार किली पॉल ने खेसारी के गाने ‘नून रोटी खाएंगे’ पर दमदार परफॉर्मेंस दिया है। इस वीडियो में वह गाने पर लिपसिंक करते हुए नजर आ रहे हैं। किली पॉल का यह वीडियो UP और बिहार के लोगों का दिल जीत रहा है। किसी भी विदेशी के लिए भोजपुरी भाषा समझना आसान नहीं है लेकिन किली पॉल को देखकर ऐसा बिल्कुल भी नहीं लग रहा है कि उन्हें भोजपुरी न आती हो। वह इस गाने पर ऐसा लिपसिंक कर रहे हैं जैसे यह उनकी ही भाषा हो।

https://www.instagram.com/reel/Co1Qlh6JGbJ/?utm_source=ig_embed&ig_rid=c637a942-75ab-4feb-a9cc-d852bb98df02

इस वीडियो को किली पॉल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 3 मिलियन से भी ज्यादा लोगों मे भी देखा है और 2.5 मिलियन लोगो ने इसे लाइक किया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग किली पॉल के परफॉर्मेंस की खूब तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट कर कहा कि आपने गर्दा उड़ा दिया। कुछ लोगों ने कहा कि आजकल लोग भोजपुरी गाने को गाली देते हैं लेकिन आपने वीडियो बनाया।

Back to top button