हेडलाइनटॉप स्टोरीज़पॉलिटिकल

Krishak Unnati Yojana Guidelines : कृषक उन्नति योजना की गाइडलाइन जारी, जानिये कितनी मिलेगी किसानों को राशि, इन किसानों को मिलेगी राशि

Dhan Bonus : राज्य सरकार धान के समर्थन मूल्य की अंतर राशि का भुगतान कृषक उन्नति योजना के तहत करेगी। कैबिनेट में लगी हरी झंडी के बाद अब राज्य सरकार ने कृषक उन्नति योजना को लेकर गाइड लाइन जारी कर दी है। कृषि विभाग की तरफ से जारी दिशा निर्देश के मुताबिक कृषक उन्नति योजना का लाभ पाने वाले किसानों को एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन कराना जरूरी होगा। Krishak Unnati Yojana Guidelines

गाइड लाइन के मुताबिक प्रदेश के किसानों से उपार्जित धान की मात्रा पर रुपये 19257  प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता राशि दी जायेगी। अगर किसी किसान को अधिक राशि का भुगतान कर दिया गया, तो उसकी राशि की वसूली भी राज्य सरकार कर सकेगी।

कृषकों को पात्रता अनुसार आदान सहायता राशि का एकमुश्त भुगतान सुनिश्चित करने की जवाबदारी खाद्य विभाग, मार्कफेड तथा जिला कलेक्टर की होगी। इस योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा इन्ही विभाग और अधिकारियों की तरफ से की जायेगी।

जानिये क्या है कृषक उन्नति योजना

कृषक उन्नति योजना के क्रियान्वयन संबंधी प्रस्ताव अनुसार खरीफ वर्ष 2023 में धान खरीदी के आधार पर किसानों को प्रति एकड़ 19,257 रूपए के मान से आदान सहायता राशि प्रदाय की जाएगी और उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई करने हेतु विभाग को अधिकृत किया जाएगा। भारत सरकार से हुए एमओयू को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार कृषक उन्नति योजना शुरू की जा रही है। इस योजना के लिए 13 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसमें 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर धान खरीदी के रुपए किसानों को दिए जाएंगे। पिछली सरकारों से तुलना करें तो यह राशि कृषक उन्नति योजना में दोगुना से अधिक कर दिया गया है। मंत्रीमंडल की बैठक में और भी कई सारे महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।

छत्तीसगढ़ की अर्थ व्यवस्था में कृषि का महत्वपूर्ण योगदान है, इसलिए राज्य के बजट में भी कृषि के साथ-साथ ग्रामीण विकास को फोकस किया गया है। यहां धान और किसान एक-दूसरे के पर्याय हैं। राज्य में लगभग 32 लाख हेक्टेयर में धान की बोनी होती है और 24 लाख से अधिक किसान समर्थन मूल्य पर धान का विक्रय किया है। इस वर्ष 144.92 लाख मीट्रिक टन की समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी किसानों से की गई है। किसानों से समर्थन मूल्य पर की गई धान खरीदी के एवज में 31,913 करोड़ की राशि भुगतान की गई है।

छत्तीसगढ़ के किसानों को धान की कीमत प्रति क्विंटल 3100 रूपए की राशि मिलने से राज्य की अर्थव्यवस्था भी गतिमान होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक समृद्धि के द्वार खुलेंगे। खेती-किसानी को मजबूती मिलेगी। किसान खेती के आधुनिक तौर तरीको की ओर अग्रसर होंगे। राज्य में व्यापार और वाणिज्य में तेजी आएगी। राज्य सरकार के राजस्व में बढ़ोत्तरी होगी, जिसका लाभ यहां के लोगों को मिलेगा। किसानों के साथ-साथ आम लोगों के जनजीवन में तेजी से बदलाव आएगा।

 

छत्तीसगढ़ सरकार ने किसान हितैषी निर्णय लेते हुए समर्थन मूल्य में धान खरीदी के लिए प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की है। साथ ही किसानों को दो साल का बकाया बोनस राशि के रूप में 3716 करोड़ की राशि सीधे उनके बैंक खाते में दी है। इसके अलावा कृषि मजदूरों को भी राहत देने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना लागू करने का निर्णय लिया है। इस योजना में भूमिहीन कृषि मजदूर को साल में 10 हजार रूपए की राशि दी जाएगी।

गौरतलब है कि केन्द्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के 23 लाख से ज्यादा किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का भी लाभ मिल रहा है। इस योजना में किसानों को तीन किश्तों में साल में 6 हजार रूपए की राशि केन्द्र सरकार के द्वारा सीधे किसानों के बैंक खातों में दी जा रही है। केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में धान के विपुल उत्पादन को देखते हुए केन्द्रीय पूल में 74 लाख मीट्रिक टन चावल जमा करने का लक्ष्य दिया है।

 

 

 

कृषक उन्नति योजना: 12 मार्च को छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ा दिन, जानिये खाते में आयेंगे कितने पैसे, योजना को पढ़िये विस्तार से

Back to top button