टॉप स्टोरीज़

शादी के दौरान बिजली हुई गुल, तो बदल गयी दुल्हनें….लाइट आयी तो पता चला दुल्हनें दूसरे के दुल्हों के साथ निभा रही थी रश्में…..जानिये फिर क्या हुआ

उज्जैन 9 मई 2022। ….इस बार तो वाकई में गजब हो गया। बिजली गुल हुई तो दुल्हनें ही बदल गयी। इधर लाइट आने पर जब दुल्हों ने अपनी-अपनी दुल्हनों को देखा तो पता चला मामला गड़बड़ हो गया है। दूसरे की दुल्हन उसके पास, उसकी दुल्हन दूसरे के पास…। मामला देख परिजन भी हैरान रह गये, जिसके बाद रोशनी में इस गलती को ठीक किया गया।

मामला मध्यप्रदेश के उज्जैन का है, जहां इंगोरिया थाना के असलाना गांव में रमेशलाल की तीन बेटी और एक बेटे की शादी थी। रविवार को उसकी बेटी निकिता और करिश्मा की शादी दंगवाड़ा के भोला और गणेश के साथ हुई थी। दोनों युवक अलग-अलग परिवार के हैं। बारात आने के बाद रात करीब साढ़े 11 बजे माता पूजन की रश्म शुरू हुई, तो बिजली गुल हो गयी। कम रोशनी की वजह से दोनों दुल्हन के दुल्हे बदल गये। माता पूजन के दौरान दोनों दुल्हनों ने दूसरे-दूसरे दुल्हे का हाथ पकड़कर रश्म अदा की।

पूजा के दौरान अंधेरे में निकिता ने गणेश और करिश्मा ने भोला का हाथ पकड़कर रश्म निभायी, जबकि निकिता की शादी भोला के साथ करिश्मा की शादी गणेश के साथ होनी थी। रात करीब 12.30 बजे लाइट आयी तो दुल्हनों को बदले-बदले दुल्हों का हाथ थामे पाया, इधर परिजन भी इस नजारे को देख हैरान रह गये। रात की इस गलती को सुबह 5 बजे हुए फेरे के दौरान ठीक किया गया। परिजनों के तय रिश्ते के आधार पर दूल्हों की दुल्हनों के साथ फेरे कराये।

परिजनों ने बताया कि गांव में बिजली कट गयी और ज्यादा लाइट का इंतजाम नहीं था, इस वजह से शादी में दुल्हा-दुहन की अदला बदली हो गयी। हालांकि बाद में उसे सुधार लिया गया।  

Back to top button