हेडलाइन

Ambani परिवार में आया नन्हा मेहमान , दूसरी बार मां बनीं अंबानी बहु श्लोका अंबानी

मुंबई 1 जून 2023।प्रसिद्ध उद्योगपति और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के घर नन्हीं किलकारियां गूंजी हैं। आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता अंबानी दूसरी बार मां बनी हैं। बुधवार को श्लोका ने बेटी को जन्म दिया। एक बार फिर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी दादा-दादी बन गए हैं।

पिछले दिनों कई बार श्लोका अंबानी को सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करते देखा गया था। पति आकाश अंबानी और ससुर मुकेश अंबानी के साथ उन्होंने गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया था। इस दौरान मुकेश अंबानी अपने पोते पृथ्वी को गोद में लिए नजर आए थे, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। बताते चलें कि मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी भी बहुत जल्द राधिका मर्चेंट संग विवाह के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं।

Back to top button