Video: मुंबई ड्रग केस: सैनिटरी पैड्स में ड्रग छुपाकर ले जा रहीं थी मुनमुन…..NCB के हांथ लगे ड्रग्स वाले पैड्स…वीडियो आया सामने…
मुंबई 09 अक्टूबर 2021 मुंबई में क्रूज रेव पार्टी में पकड़े गए आरोपियों ने ड्रग्स छिपाने के लिए बेहद महफूज तरीके अपनाए थे। लड़कों ने जूतों में तो लड़कियों ने सैनिटरी पैड्स में ड्रग्स छिपा रखी थीं। NCB ने शनिवार को एक वीडियो जारी किया, जिसमें सैनिटरी पैड्स में छिपाकर रखी गईं ड्रग पिल्स को दिखाया गया। जांच एजेंसी के मुताबिक, ‘कॉर्डेलिया द इम्प्रेस’ क्रूज से पकड़ी गई आरोपी मुनमुन धमीचा ने इस तरीके से ड्रग्स को छिपाया था
#AryanKhanDrugCase Drugs being recovered from sanitary pad from ship room of accused munmun
(Exclusive footage) #DrugsParty pic.twitter.com/V2gcZktVLT— gyanendra shukla (@gyanu999) October 9, 2021
NCB ने बताया है कि यह मुनमुन के कमरे से सीजरिंग का वीडियो है और इसे क्रूज पर सर्चिंग के दौरान बनाया गया था। NCB ने मुनमुन के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8(c), 20(b), 27 और 35 के तहत मामला दर्ज किया है। वे अभी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं।
मॉडल हैं ड्रग्स पार्टी में पकड़ी गई मुनमुन
ड्रग्स केस में आर्यन खान के साथ गिरफ्तार हुई दिल्ली की मुनमुन धमीचा के पास से NCB को ड्रग्स मिली हैं। मुनमुन एक मॉडल हैं और अक्सर पार्टियों में दिखती हैं। कई जगह वे गुरु रंधावा, सुयश राय और अर्जुन रामपाल जैसी हस्तियों के साथ दिखी हैं।
मध्य प्रदेश के सागर की रहने वाली हैं मुनमुन
मुनमुन मूल रूप से मध्य प्रदेश के सागर की रहने वाली हैं। उनकी स्कूलिंग भी सागर में हुई और हायर एजुकेशन के लिए वे भोपाल शिफ्ट हो गईं। हालांकि, अब सागर में उनके परिवार का कोई सदस्य नहीं रहता है। मुनमुन के पिता का कई साल पहले और उनकी मां का पिछले साल निधन हो गया था। साल 2014 से वे अपने भाई के साथ दिल्ली में रहती हैं। वे एक प्राइवेट कंपनी में बड़ी पोस्ट पर काम करते हैं।
सोशल मीडिया पर मुनमुन के 11 हजार फॉलोअर्स
मुनमुन ने अपने सोशल मीडिया पेज पर शूटिंग स्टूडियो और फोटोशूट की तस्वीरें भी शेयर की हुई हैं। मुनमुन के Instagram पर करीब 11 हजार फॉलोअर्स हैं और उन्होंने इसमें अपनी मॉडलिंग शूट्स की कई फोटोज पोस्ट की हैं।
हाईप्रोफाइल लोग क्रूज पर ड्रग्स छिपाकर ले गए थे
इस केस में NCB ने पहले दिन ही अंदेशा जताया था कि हाईप्रोफाइल लोग अंडरगारमेंट्स में ड्रग्स छिपाकर ले गए थे। सूत्रों के मुताबिक, क्रूज पर जो रेव पार्टी चल रही थी उसमें शामिल लोग अपनी पैंट की सिलाई में, महिलाओं के पर्स के हैंडल में, अंडरवियर के सिलाई वाले हिस्से में और कॉलर की सिलाई में छिपाकर ड्रग्स ले गए थे।