हेडलाइन

5000 के लिए कांस्टेबल का मर्डर : आरक्षक हत्या मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा… शराब पिलाकर पहले मदहोश किया, फिर उसी कार में ….

राजनांदगांव 25 सितंबर 2022। कांस्टेबल के मर्डर मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। सिर्फ 5000 रूपये उधारी नहीं देने पर कांस्टेबल संतोष यादव की हत्या की थी। पुलिस लाइन में पदस्थ संतोष यादव का शव नेशनल हाईवे के किनारे में मिला था। इस मामले में आरोपी दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पूर्व आरोपी ने कांस्टेबल को शराब पिलाकर मदहोश किया और फिर चार्जर केबल से उसका गला घोंट दिया।

दरअसल राजनांदगांव के सोमानी थाने में कांस्टेबल की हत्या का मामला दर्ज किया गया था। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सोमनी विनय सिंह बघेल द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर घटना स्थल रवाना किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये तत्काल पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने मामले में पुलिस को तत्परता के साथ कार्रवाई के निर्देश देय।  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संजय महादेवा एवं नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय के पर्यवेक्षण में थाना सोमनी, थाना कोतवाली, चीता स्क्वार्ड एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल शव की पहचान कराने एवं मामले का खुलासा जल्द से जल्द करने हेतु निर्देशित किया।

घटना स्थल पर पुलिस टीम एवं एफ.एस.एल. टीम पहुंचने पर शव की पहचान पुलिस लाइन राजनांदगांव के एम.टी. शाखा में कार्यरत आरक्षक संतोष यादव के रूप में हुई। घटना की पतासाजी हेतु शहर एवं टोल प्लाजा का एवं शहर के अन्य जगहों का सी.सी.टी.व्ही फुटेज खंगाला गया जिसमें पाया कि रात्रि में मृतक कार में निकला था, उसकी कार में कोई संदेही व्यक्ति भी बैठा था। फुटेज आने पर आरोपी की पहचान कर उसकी पता तलाश किया गया। मुखबीर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी से गहन पूछताछ पर बताया कि वह रेवाडीह चौक में मृतक से मिलने पर उसके साथ शराब का सेवन किया बातचित के दौरान मृतक संतोष यादव द्वारा उसे पूर्व में कोर्ट में न्यायालयीन कार्य के लिए 5000/- रूपये उधारी दिया था जिसकी मांग उसके द्वारा किया गया।

उसके बाद दोनों मृतक के कार से सीलाथीजन स्कूल ममतानगर के पास आये वहां भी दोनो शराब पीए उसके बाद उधारी का रकम लौटाने के लिए दोनों में बहस हुआ उसके बाद मृतक कार में बैठा और आरोपी दानिश खान कार के पीछले सीट पर बैठा और वहां रखे मोबाईल चार्जर के केबल से उसके गर्दन में फसाकर गलाघोट दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। उसके बाद वह मृतक को बाजू के सीट में बैठाकर ठेकवा तिराहा मार्ग सोमनी में लेजाकर मृतक के लाश को फैक दिया। आरोपी के निशानदेही पर मृतक का कार, भूरा रंग का पर्स, गला घोटने में प्रयुक्त केबल वायर को बरामद कर कब्जा पुलिस लिया गया मामले की विवेचना की जा रही है।

Back to top button