हेडलाइन

राष्ट्रीय अध्यक्ष रमन सिंह !…Tweet में रमन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष लिख अरूण साव हुए ट्रोल….आरपी सिंह ने कसा तंज, ‘प्रदेश अध्यक्ष बनते ही हो गया शार्ट टर्म मेमोरी लॉस’…ट्रोलर्स भी ले रहे हैं खूब मजे…

रायपुर 18 अगस्त 2022। छत्तीसगढ़ भाजपा में इन दिनों बदलाव का दौर चल रहा है। पहले प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और फिर धरमलाल कौशिक….पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर अरूण साव और धरमलाल कौशिक की जगह नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को नयी कमान सौंपी है। इधर प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अपनी पहली ही बैठक में एक ट्वीट की वजह से ट्रोल हो गये। दरअसल कल भाजपा ने कई अहम बैठक की थी। विधायक दल की बैठक के अलावे संगठन की अलग-अलग बैठकों को लेकर अरूण साव ने फोटो के साथ ट्वीट किया था।

लेकिन ट्वीट में अरूण साव ने रमन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बताते हुए उनके बैठक में मौजूद रहने की बात लिख दी। अरूण साव का ये ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया। लोग अरूण साव के ट्वीट का स्क्रीन शाट पोस्ट कर ट्रोल करने लगे। कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने ट्वीट का स्क्रीन शॉट पोस्ट करते हुए अरूण साव पर तंज कसा है। आरपी सिंह ने लिखा है….

लगता है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनते ही ⁦@ArunSao3⁩ शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस के शिकार हो गए हैं ! अब उन्हें ⁦⁦@JPNadda⁩ जी की जगह ⁦@drramansingh⁩ राष्ट्रीय अध्यक्ष नज़र आने लगे हैं । ⁦@bhupeshbaghel⁩ ⁦@INCChhattisgarh⁩ ⁦⁦@BJP4India

इधर अरूण साव के उस ट्वीट पर एक यूजर्स पुनेश्वर लहरे ने लिखा…

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष Arun Sao के द्वारा Dr Raman Singh को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

हालांकि बाद में अरूण साव के उस पोस्ट लगातार वायरल किया जाने लगा और ट्रोलर्स लगातार उनके बारे में लिखने लगे तो उन्होंने रमन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष लिखने में सुधार करते हुए रमन सिंह का पदनाम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लिखकर सुधारा, लेकिन तब तक ये पोस्ट पूरे प्रदेश में वायरल हो चुका था अब इस इस पोस्ट का स्क्रीन शाट सोशल मीडिया में लगातार शेयर किया जा रहा है।

Back to top button